बिजनेस

ET Now Leadership Dialogues 2024: कोविड, दो युद्ध और लाल सागर संकट के बावजूद निखरी भारतीय इकोनॉमी, गुड गवर्नेंस पर फोकस- पीयूष गोयल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 18, 2024, 08:26 PM IST

ET Leadership Dialogues 2024: अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ, ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। इस मौके पर वीडियोNow कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पीयूष गोयल ने ईटी नाउ को बधाई दी। पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान गुड गवर्नेंस पर रहा है।

Image

Piyush Goyal at ET NOW Leadership Dialogues 2024

Photo : Times Now Digital

ET Now Leadership Dialogues 2024: ईटी नाउ की 15 साल के बेमिसाल सफर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ, ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। इस मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पीयूष गोयल ने ईटी नाउ को बधाई दी। क्योंकि चैनल ने 'ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024' की मेजबानी कर रहा है, जो एक अनूठी पहल है। यह उद्योग, पॉलिसी चैंपियन और आर्थिक विशेषज्ञों की अग्रणी आवाजों को एक साथ लाकर भारत के भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श और रूपरेखा तैयार करता है।

संकट के बावजूद निखरी भारतीय इकोनॉमी

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान गुड गवर्नेंस पर रहा है। इसकी वजह से पूरे देश में विकास की लहर देखने को मिल रही है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हमने ये मुकाम तब हासिल किया है, जब दुनिया में उठा-पटक का दौर था। कोविड जैसी महामारी, दो युद्ध और लाल सागर संकट के बावजूद भारत की जीडीपी ग्रोथ सात फीसदी अधिक रही है।

देश ने पीएम मोदी पर एक फिर भरोसा जताया

साथ उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। देश ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है, ताकी देश की विकास रफ्तार बरकरार रहे और इकोनॉमी और मजबूत हो।

ईटी नाउ की 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024

ईटी नाउ अपनी 15वीं वर्षगांठ पर 'ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024' की मेजबानी कर रहा है, जो एक अनूठी पहल है। जिसमें इंडस्ट्री, पॉलिसी चैंपियन और इकोनोमिक एक्सपर्ट्स की अग्रणी आवाजों को एक साथ लाया गया है ताकि भारत के लिए आगे की राह पर विचार-विमर्श और रूपरेखा तैयार की जा सके।

'India@2030' की थीम के साथ, शिखर सम्मेलन में प्रमुख स्टेकहोल्डर्स ने 'India@2030' के लिए अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। इसमें भारत को एक मजबूत और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाने के लिए इकोनॉमिक पॉलिसी, फाइनेंशियल रेगुलेशन और जरूरी रणनीतिक पहल के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article