बजट हाइलाइट्स 2026: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए इनकम टैक्स एक्ट, पढ़िए बजट में आज क्या-क्या घोषणाएं सरकार ने कीं
Union Budget 2026 Live Streaming: केंद्रीय बजट हाइलाइट्स: आज एक फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2026-27 पेश किया। निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड नौंवी बार आम बजट पेश किया। जिसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। पढ़िए बजट 2026 में क्या-क्या घोषणाएं की गईं हैं।
बजट हाइलाइट्स 2026: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए इनकम टैक्स एक्ट, पढ़िए बजट में आज क्या-क्या घोषणाएं सरकार ने कीं
अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा..."
बजट की बड़ी घोषणनाएं हाइलाइट्स
सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए 40000 करोड़ रुपये का बजट
वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण पर सरकार का पूरा जोर है। सरकार ने सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने के लिए 22500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब इसे बढ़ाकर 40 हजार करोड़ करने का प्रस्ताव करते हैं।
बजट लाइव 2026: पढ़ाई से नौकरी तक मजबूत कड़ी के लिए नई हाई-पावर कमेटी
शिक्षा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश भी किया जाएगा। देश में रोजगार देने वाले नए शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। तो वहीं विशेष यूनिवर्सिटी टाउनशिप भी विकसित की जाएगी। यही नहीं, छात्राओं के लिए देशभर में नए हॉस्टल बनेंगे। बजट में विज्ञान, रिसर्च व नवाचार को खास महत्त्व दिया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि इन विषयों से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं देश में नया टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी इन सभी पहलों का मकसद युवाओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ भविष्य की नौकरियों के लिए भी तैयार करना है।
दरअसल सरकार चाहती है कि पढ़ाई सिर्फ डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि उससे रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खुलें। यही कारण है कि सेवा क्षेत्र को विकास की रीढ़ बनाया जाएगा। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ नाम से एक हाई-पावर स्थायी समिति बनाने की घोषणा की। यह समिति सर्विस क्षेत्र पर भी खास तौर पर फोकस करेगी। यह समिति विकसित भारत का मुख्य आधार बनाने के लिए सुझाव देगी। यह कमिटी रोजगार व नौकरी पर एआई के प्रभाव का आकलन करेगी। देश में विकास, रोजगार और निर्यात बढ़ाने पर काम करेगी।
बजट लाइव 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे
बजट लाइव 2026: बजट 2026 में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सरकार ने फोकस बढ़ाया
बजट लाइव 2026: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर को विशेष सौगात
बजट लाइव 2026: देश को सर्विसेज सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का होगा गठन
'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का किया ऐलान
बजट लाइव 2026: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए इनकम टैक्स एक्ट
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इससे लाखों वेतनभोगी और छोटे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का कहना है कि फॉर्म को सरल बनाने के साथ-साथ टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया को भी डिजिटल और यूजर-फ्रेंडली किया गया है।
वित्त मंत्री ने संसद को बताया कि सरकार ने 2021-22 में किया गया वादा पूरा कर लिया है। बजट अनुमान के अनुसार, 2025-26 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि 2026-27 में यह घटकर 4.3 प्रतिशत होने की उम्मीद है। सरकार का फोकस वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति देने पर है।
बजट में राज्यों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपए की ग्रांट दी जाएगी। वित्त वर्ष 2027 के लिए डेट-टू-जीडीपी रेश्यो 55.6 प्रतिशत, जबकि नेट बॉरोइंग 11.7 लाख करोड़ रुपए तय किया गया है।
बजट लाइव 2026: महिला उद्यमियों के लिए घोषणा
बजट लाइव 2026: बैंकिंग क्षेत्र में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा
बजट लाइव 2026: किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने बजट को बताया ऐतिहासिक
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "जिस विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश की सरकार काम कर रही है। 2014 से निरंतर हर बजट इसी दिशा में आगे बढ़ने के पायदान की तरह होता है। इस बार का बजट भी भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने वाला होगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि देश की सरकार पिछले 11 सालों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के जिस लक्ष्य के लिए काम कर रही है, उस दिशा में 2014 से पेश किए गए हर बजट ने लगातार प्रगति की है। हर बजट एक कदम आगे बढ़ा है। इस साल का बजट भी भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे ले जाएगा।"
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट है। प्रधानमंत्री की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी। रिफॉर्म एक्सप्रेस बहुत आसानी से आगे बढ़ रही है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।"
बजट लाइव 2026: कैंसर की दवाईयां होंगी सस्ती
बजट लाइव 2026: उदारीकृत प्रेषण योजना
बजट लाइव 2026: ITR-1, ITR-2 फाइलिंग के लिए डेडलाइन बढ़ाई गई
बजट लाइव 2026: नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप का होगा निर्माण
बजट लाइव 2026: 3 नए AIIMS का निर्माण
बजट लाइव 2026: पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर पर बड़ा ऐलान
बजट लाइव 2026: बजट की बड़ी घोषणनाएं
- दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
- बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी।
- दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे।
- 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए ₹20 हजार करोड़ का प्रस्ताव है।
