बिजनेस

Budget 2023-24: चलेगी और 200-300 नई वंदे भारत ट्रेन, बजट में रेल मंत्रालय कर सकता है घोषणा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 08:16 PM IST

Budget 2023-24: भारतीय रेलवे ने अगले साल 15 अगस्त तक 75 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन उत्पादन की रफ्तार को देखते हुए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है। छठा वंदे भारत ट्रेन को नवंबर के लास्ट तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब यह दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो पाएगा।

Image

वंदे भारत ट्रेन को लेकर हो सकती है बजट में बड़ी घोषणा

Photo : PTI

Budget 2023-24: मोदी सरकार देश में सैकड़ों वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए साल 2023-2024 के बजट में रेल मंत्रालय घोषणा भी कर सकता है। रेल मंत्रालय आगामी केंद्रीय बजट में 200 से 300 नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा कर सकता है।

केंद्र मौजूदा सभी राजधानी, शताब्दी और अन्य सुपर एक्सप्रेस ट्रेनों को वंदे भारत ट्रेनों से बदलने की तैयारी कर रहा है। लंबी अवधि के रोडमैप को हासिल करने के लिए रेल मंत्रालय वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन में व्यापक वृद्धि करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में, केवल 5 वंदे भारत ट्रेनें सेवा में हैं, जो दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-जम्मू, गांधीनगर-मुंबई, अंब-अंदौरा (हिमाचल प्रदेश)-दिल्ली और बेंगलुरु-चेन्नई मार्गों पर चल रही हैं। छठी वंदे भारत ट्रेन को नवंबर के आखिर तक शुरू करना था, लेकिन उत्पादन में देरी के कारण इसे दिसबंर के पहले हफ्ते में शुरू किया जा सकता है।

शुरुआती चरण में वंदे भारत ट्रेनों को 500 किलोमीटर तक की दूरी वाले स्टेशनों के बीच चलाने की योजना है। दूसरे चरण में रेल मंत्रालय 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाले रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को चला सकता है।

भारतीय रेलवे ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2023-24 में 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन के रेक सही समय पर और तेजी से तैयार हो सकें, इसके लिए तीन कारखानों में इसका निर्माण हो रहा है। जिसमें इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई; मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली; रेलवे निर्माण इकाई, सोनीपत शामिल है।

बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि भारत में 2025 तक कुल 475 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी। वैष्णव ने पुष्टि की कि तीन वर्षों में इन 475 ट्रेनों के उत्पादन की योजना भी पटरी पर है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article