बिजनेस

इस बैंक में मिलेगी प्रोसेसिंग फीस पर 100% की छूट; ऑटो और होम लोन लेने पर मिलेगा फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 20, 2023, 11:35 AM IST

Union Bank of India home loan rates:यह ऑफर 16 अगस्त, 2023 से 15 नवंबर, 2023 तक के लिए होगा। यह छूट अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों से घर के अधिग्रहण के लिए भी बढ़ाई गई है ।

Image

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक के FD रेट्स

Photo : iStock

Union Bank of India home loan rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 700 और उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले सभी नए ग्राहकों के लिए होम लोन/फोर और टू-व्हीलर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100% छूट की घोषणा की है। यह ऑफर 16 अगस्त, 2023 से 15 नवंबर, 2023 तक के लिए होगा। यह छूट अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों से होम के अधिग्रहण के लिए भी बढ़ाई गई है ।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक के FD रेट्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर आम जनता को 3.00-7.00% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50-7.50% प्रति वर्ष की FD ब्याज दरें देता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की टैक्स सेविंग एफडी पर ब्याज दर 5 से 10 साल की अवधि के लिए आम जनता के लिए 6.70% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिक जमाकर्ताओं के लिए 7.20% प्रति वर्ष है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 1,712 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक किया पेश

इस बीच, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को 2022-23 के लिए 1,712 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक पेश किया। बैंक ने एक बयान में कहा, यह किसी भी वित्तीय वर्ष में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिया गया सबसे अधिक डिविडेंड है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक ए मणिमेखलाई ने संयुक्त सचिव (बैंकिंग) समीर शुक्ला की उपस्थिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को डिविडेंड चेक सौंपा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article