बिजनेस

Tata Steel: 64% घटा टाटा स्टील का प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी गिरावट, गुरुवार को शेयर पर दिखेगा असर !

Tata Steel Q4 Financial Results: प्रॉफिट में भारी गिरावट के बावजूद टाटा स्टील ने बुधवार को ऐलान किया कि इसके बोर्ड ने प्रत्येक शेयर पर 3.60 रु का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

Image

टाटा स्टील का प्रॉफिट घटा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Steel का प्रॉफिट घटा
  • रेवेन्यू में भी गिरावट
  • कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

Tata Steel Q4 Financial Results: टाटा स्टील (Tata Steel) ने 29 मई को चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए। तिमाही के दौरान इसके प्रॉफिट मे 64 प्रतिशत की गिरावट आई और टाटा स्टील को 611.48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इंटरनेशनल मार्केट में कमजोर प्रदर्शन और स्टील की कम प्राप्ति के कारण टाटा स्टील का मुनाफा घटा। बता दें कि कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,704.86 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था। प्रॉफिट में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को टाटा स्टील के शेयर पर नजर रहेगी। बुधवार को इसका शेयर BSE पर 0.65 रु या 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 174.20 रु पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें -

कितना घटा रेवेन्यू

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने कहा है कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान इसका रेवेन्यू 6.7 प्रतिशत घटकर 58,687.3 करोड़ रुपये रह गया, जो कि एक साल पहले समान तिमाही में 62,961.5 करोड़ रुपये था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर (दिसंबर तिमाही के मुकाबले) टाटा स्टील का रेवेन्यू 55,311.88 करोड़ रुपये से छह प्रतिशत बढ़ा और प्रॉफिट पिछली तिमाही से 19 प्रतिशत बढ़ा।

डिविडेंड का भी किया ऐलान

प्रॉफिट में भारी गिरावट के बावजूद टाटा स्टील ने बुधवार को ऐलान किया कि इसके बोर्ड ने प्रत्येक शेयर पर 3.60 रु का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article