बिजनेस

Triveni Engineering: त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने शादी लाल एंटरप्राइजेज में खरीदी अतिरिक्त हिस्सेदारी, 45 करोड़ रुपये में हुई डील

Triveni Engineering: त्रिवेणी वर्तमान में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 13.65 लाख पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए एक खुली पेशकश लाने पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी का इंतजार कर रही है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तरुण साहनी ने कहा कि सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी का अधिग्रहण कंपनी के लिए एक रणनीतिक मील का पत्थर है।

Image

Triveni Engineering buys

Triveni Engineering: चीनी उत्पादन से जुड़ी कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चीनी उत्पादक सर शादी लाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 45 करोड़ रुपये में 36.34 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी ली है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसने सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में 36.34 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में त्रिवेणी इंजीनियरिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 61.77 प्रतिशत हो गई है।

235 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर हुआ

इस सिलसिले में 20 जून को एक प्रवर्तक समूह के साथ निष्पादित शेयर खरीद समझौता हुआ। यह सौदा 235 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर हुआ है। इस तरह इस हिस्सेदारी खरीद की कुल कीमत 44.83 करोड़ रुपये रही।

कंपनी को इस बात का इंतजार

त्रिवेणी वर्तमान में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 13.65 लाख पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए एक खुली पेशकश लाने पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी का इंतजार कर रही है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तरुण साहनी ने कहा कि सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी का अधिग्रहण कंपनी के लिए एक रणनीतिक मील का पत्थर है।

उत्तर प्रदेश में 860 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाली डिस्टिलरी

साहनी ने कहा, "इससे त्रिवेणी के चीनी एवं शराब उत्पादन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और देश के बड़े एकीकृत चीनी एवं शराब उत्पादकों में से एक के रूप में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी।" त्रिवेणी इंजीनियरिंग की इस समय उत्तर प्रदेश में सात चीनी मिलें हैं। कंपनी के पास उत्तर प्रदेश में कुल 860 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाली डिस्टिलरी भी हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article