बिजनेस

Travel Food Services IPO: सिर्फ 2% की बढ़त के साथ हुई लिस्टिंग, ग्रे मार्केट ने पहले ही दिया था ये इशारा

Travel Food Services IPO listing: कंपनी के 2,000 करोड़ रुपये के IPO को कुल 2.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB हिस्से में सबसे ज्यादा 7.70 गुना, NII हिस्से में 1.58 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 69% भरा। इश्यू प्राइस बैंड ₹1,045–₹1,100 रखा गया था। यह IPO पूरी तरह Offer For Sale (OFS) था, जिसमें प्रमोटर कपूर फैमिली ट्रस्ट ने अपनी हिस्सेदारी बेची।

Image

ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयर BSE पर ₹1126.20 और NSE पर ₹1125 पर लिस्ट हुए।

Photo : iStock

Travel Food Services IPO listing: ट्रैवल फूड सर्विसेज ने 14 जुलाई को शेयर बाजार में एंट्री ली। भारत और मलेशिया के हवाई अड्डों पर ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्तरां और लाउंज बिजनेस वाली कंपनी की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत की। हालांकि ग्रे मार्केट में शेयरों का प्रीमियम पहले अच्छा था, लेकिन लिस्टिंग के समय निवेशकों को केवल 2% का मामूली फायदा मिला। यहां जानिए कंपनी के IPO से जुड़ी सभी बड़ी बातें।

कमजोर प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग

ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयर BSE पर ₹1126.20 और NSE पर ₹1125 पर लिस्ट हुए। IPO प्राइस ₹1,100 था। यानी निवेशकों को करीब 2.27% से 2.3% तक ही प्रीमियम मिला। शुरुआत में GMP ₹90 तक था, लेकिन लिस्टिंग से पहले यह घटकर ₹25 पर आ गया था।

2.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

कंपनी के 2,000 करोड़ रुपये के IPO को कुल 2.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB हिस्से में सबसे ज्यादा 7.70 गुना, NII हिस्से में 1.58 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 69% भरा। इश्यू प्राइस बैंड ₹1,045–₹1,100 रखा गया था।

पूरा IPO सिर्फ OFS के जरिए, कंपनी को नहीं मिला पैसा

यह IPO पूरी तरह Offer For Sale (OFS) था, जिसमें प्रमोटर कपूर फैमिली ट्रस्ट ने अपनी हिस्सेदारी बेची। इस इश्यू से कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिला, पूरी राशि प्रमोटर के पास गई।

एयरपोर्ट QSR और लाउंज सेक्टर में मजबूत पकड़

ट्रैवल फूड सर्विसेज भारत और मलेशिया में एयरपोर्ट फूड और लाउंज सर्विस ऑपरेट करती है। कंपनी का Indian Airport Travel QSR में 26% और Indian Airport Lounge में 45% मार्केट शेयर है। मार्च 2025 तक कंपनी के 442 QSR आउटलेट और 37 लाउंज थे।

FY25 में मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में ग्रोथ

FY25 में कंपनी ने ₹379.7 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के मुकाबले 27.4% ज्यादा है। वहीं रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹1,687.7 करोड़ पहुंचा। कंपनी ने FY25 में 80, FY24 में 92 और FY23 में 96 नए आउटलेट जोड़े।

कंपनी का फोकस और भविष्य की रणनीति

ट्रैवल फूड सर्विसेज का फोकस आगे भी रेवेन्यू और मार्जिन ग्रोथ बनाए रखने पर रहेगा। कंपनी कार्ड नेटवर्क, बैंक और एयरलाइंस से लाउंज यूज़ के हिसाब से पेमेंट लेती है। कोटक महिंद्रा कैपिटल इस IPO का लीड मैनेजर रहा और MUFG Intime India (Link Intime) रजिस्ट्रार की भूमिका में रहा।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article