यूटिलिटी

Ayushman Card: किसे मिलता है 5 लाख तक फ्री इलाज और किसे नहीं? ऐसे कर सकते हैं चेक

Ayushman Bharat Card Apply Online: आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं, जहां पात्रता जांच के बाद अधिकारी आपका कार्ड बनाते हैं। इसके अलावा, आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। (फोटो साभार-istock)

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना (PMJAY), भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा पहल है, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री कराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। यहां हम आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारी दे रहे हैं कि इस योजना का फायदा किसको मिलता है और कैसे आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि किन लोगों को इस योजना का फायदा नहीं मिलता है।

किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले, गरीब वर्ग के लोग, 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले, और वे लोग जो किसी अन्य स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं और आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

किसे नहीं मिलेगा लाभ

इस योजन में टैक्स भरने वाले, संगठित क्षेत्र में काम करने वाले, पीएफ या ईएसआईसी का लाभ लेने वाले और आर्थिक रूप से संपन्न लोग इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं।

आयुष्मान कार्ड: क्या है फायदा

पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इलाज सिर्फ योजना में पंजीकृत अस्पतालों में ही कराया जा सकता है।

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं, जहां पात्रता जांच के बाद अधिकारी आपका कार्ड बनाते हैं। इसके अलावा, आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्ड बनते ही आप सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं ऐसे करें चेक

योजना के आधिकारिक पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं। इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाएं।
  • वहां "Am I Eligible" या "क्या मैं पात्र हूं?" ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) वेरीफाई करें।
  • उसके बाद अपनी जानकारी जैसे राज्य, जिला आदि भरें।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article