बिजनेस

Transrail Lighting Share: ट्रांसरेल लाइटिंग को मिले 534 करोड़ रु के नए ऑर्डर, शेयर में जोरदार मजबूती

Transrail Lighting Share Price: इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 534 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। ट्रांसरेल ने बयान में कहा, कंपनी के ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूश (टीएंडडी) सेगमेंट को ये ठेके मिले हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है। BSE पर कंपनी का शेयर 638.40 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 660.15 पर खुला और डेढ़ बजे तक के कारोबार में 694.95 रु तक ऊपर चढ़ा है।

Image

ट्रांसरेल लाइटिंग को मिले 534 करोड़ रु के नए ऑर्डर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रांसरेल लाइटिंग को मिले नए ऑर्डर
  • 534 करोड़ रु के नए ऑर्डर मिले
  • शेयर में जोरदार आई तेजी

Transrail Lighting Share Price: इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 534 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। ट्रांसरेल ने बयान में कहा, कंपनी के ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूश (टीएंडडी) सेगमेंट को ये ठेके मिले हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है। BSE पर कंपनी का शेयर 638.40 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 660.15 पर खुला और डेढ़ बजे तक के कारोबार में 694.95 रु तक ऊपर चढ़ा है। करीब डेढ़ बजे इसका शेयर 30.65 रु या 4.80 फीसदी की मजबूती के साथ 669.05 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

ठेकों की कीमत 1,600 करोड़ रुपये के पार

ट्रांसरेल लाइटिंग के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणदीप नारंग ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 में पहले ही ठेकों की कीमत 1,600 करोड़ रुपये को पार कर गई है। हम कुशल निष्पादन और समय पर सेवा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

मुंबई स्थित ट्रांसरेल, सिविल, रेलवे, पोल व लाइटिंग के साथ-साथ टीएंडडी क्षेत्र की प्रमुख ईपीसी कंपनी है, जिसकी उपस्थिति 59 देशों में है।

शेयर का रिटर्न

  • बीते 5 दिन में ट्रांसरेल लाइटिंग का शेयर 6.66 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये 40.41 फीसदी ऊपर चढ़ा है
  • 2025 में अब तक ये 18.29 फीसदी और 6 महीनों में 20.92 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article