Torrent Power Share Price Target: टोरेंट पावर का शेयर आज मजबूत स्थिति में है। कंपनी का शेयर 1438.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,489.95 रु पर खुला और करीब पौने 2 बजे ये 16.05 रु या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 1454.70 रु पर है। अभी तक के कारोबार में इसका हाई लेवल 1,489.95 रु ही रहा है। टोरेंट पावर के शेयर में आगे भी कमाई का मौका बन सकता है। जानिए क्या है इस शेयर पर एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
1600 रु तक जा सकता है शेयर
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट सोनी पटनायक ने कहा कि इसके लिए अभी रेजिस्टेंस (अड़चन) है। उन्होंने कहा कि जब तक ये 1530 रु को पार नहीं करता तब तक इस पर नजर रखें। 1530 रु इसका ब्रेकआउट लेवल है, जबकि नीचे की और शेयर का सपोर्ट लेवल 1400 रु का है, जो इसका स्टॉप लॉस है।
सोनी के मुताबिक 1530 का लेवल पार करने के बाद ये शेयर 1600 तक जा सकता है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- एक महीने में टोरेंट पावर का शेयर 1 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में ये 54.56 फीसदी उछला है
- एक साल में ये 137.83 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक ये 54 फीसदी मजबूत हुआ है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
