Business Bulletin: अमेजन के 500 कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा, पीएम मोदी ने 71000 लोगों को दिए नियुक्ति पत्र, ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 02:46 PM IST

Business Bulletin: केंद्र सरकार (Central Govt) काफी समय से कुछ पीएसयू बैंक (PSU Bank) को बेचने चाहती है। अब ऐसे सरकारी बैंकों की नई लिस्ट तैयार करने के लिए एक पैनल का गठन किया जा सकता है, जिनका सरकार प्राइवेटाइजेशन कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने 71000 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
  • अमेजन 500 और लोगों को निकालेगी
  • मारुती वैगनआर की 30 लाख यूनिट्स बिकीं

Business Bulletin: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज रोजगार मेले (Rojgar Mela) में करीब 71 हजार और लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। ये 71000 युवा नये नियुक्त हुए कर्मचारी हैं। बता दें कि इन युवाओं की नियुक्ति केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी की गई है। अमेजन अपने वेब सर्विसेज (AWS) में काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। केंद्र सरकार (Central Govt) काफी समय से कुछ पीएसयू बैंक (PSU Bank) को बेचने चाहती है। अब ऐसे सरकारी बैंकों की नई लिस्ट तैयार करने के लिए एक पैनल का गठन किया जा सकता है, जिनका सरकार प्राइवेटाइजेशन कर सकती है। मारुति सुजुकी वैगनआर भारत में पहली बार 18 दिसंबर 1999 को लॉन्च की गई थी। इस कार को बिकते दो दशक से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसकी सेल्स में कोई कमी नहीं आई है। आइए जानते हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज रोजगार मेले (Rojgar Mela) में करीब 71 हजार और लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। ये 71000 युवा नये नियुक्त हुए कर्मचारी हैं। बता दें कि इन युवाओं की नियुक्ति केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी की गई है। आज का रोजगार मेला देश भर में 45 लोकेशन पर आयोजित किया गया।

अमेजन अपने वेब सर्विसेज (AWS) में काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। ईटी के मुताबिक वह अपने वेब सर्विसेज के सेक्शन में काम कर रहे एचआर और सपोर्ट फंक्शन्स सहित कई तरह के बिजनेस सेगमेंट में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। अमेजन भारत में कम से कम 500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। बता दें कि ये अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) के मार्च में वैश्विक स्तर पर लगभग 9,000 कर्मचारी के छंटनी के अतिरिक्त होगी।

End of Feed