बिजनेस

TimesNow.in Education Summit-East 2024: बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले शिक्षकों और छात्रों को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

TimesNow.in Education Summit-East 2024: टाइम्सनाउ.इन एजुकेशन समिट-ईस्ट 2024 के उद्घाटन एडिशन में शिक्षा में वर्तमान और भविष्य के ट्रेंड पर चर्चा करने के लिए क्षेत्र के शीर्ष पैनलिस्ट एक साथ आए और इस मौके पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया गया।

Image

टाइम्सनाउ.इन एजुकेशन समिट-ईस्ट 2024

Photo : ET Now Digital

TimesNow.in Education Summit-East 2024: टाइम्सनाउ.इन एजुकेशन समिट-ईस्ट 2024 के शिखर सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों और छात्रों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया गया। 'टाइम्सनाउ.इन एजुकेशन समिट- ईस्ट 2024' के उद्घाटन एडिशन में शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान और भविष्य के ट्रेंड पर चर्चा करने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े टॉप पैनलिस्ट साथ आए। टाइम्स नेटवर्क के टाइम्सनाउ.इन की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए जरूरी कोचिंग का पता लगाना था। इसके अलावा इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के क्लास 10 और क्लास 12 में टॉप छात्रों को सम्मानित किया। जिन्होंने हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये।

बहुप्रतीक्षित 'टाइम्सनाउ.इन एजुकेशन समिट-ईस्ट 2024' 19 जून को आईटीसी रॉयल कोलकाता में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में एजुकेशन और टीचिंग में योगदान के लिए प्रिंसपल्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में असाधारण मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। एनईपी और बेहतर सीखने के लिए शिक्षा को कैसे अनुकूलित किया जा रहा है, इस बारे में दो पैनलों में चर्चा भी हुई।

TimesNow.in Education Summit - East 2024: WATCH FULL EVENT VIDEO | Outstanding educators and students felicitated

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article