बिजनेस

Stock Under Rs 100: 5 साल में 1259% रिटर्न! क्या तेजी बनी रहेगी? ब्रोकरेज को 50% अपसाइड की उम्मीद

JTL Industries ने Lattice Towers निर्माण की घोषणा की। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टील पाइप कंपनी के लिए ₹144 का टारगेट दिया, 50% रिटर्न की संभावना।

Image

₹100 के अंदर का मल्टीबैगर स्टॉक!

Photo : iStock

JTL Industries: अगर आप 100 रुपये से कम में एक अच्छा स्टॉक की तलाश कर रहे हैं, तो JTL Industries आपके पोर्टफोलियो के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। स्टील पाइप निर्माता JTL Industries ने अपने नए वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट Lattice Towers के निर्माण की घोषणा की है, जो रेलवे और टेलीकॉम सेक्टर में उपयोग किए जाएंगे। इस खबर के बाद, ईटी नाउ के मुताबिक एक प्रमुख ब्रोकरेज फर्म SIMFS ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और 50% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

JTL Industries की Lattice Towers बनाने की घोषणा

JTL Industries ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) फाइलिंग के माध्यम से घोषणा है कि कंपनी लैटिस टावरों को बनाना शुरू करने जा रही है। कंपनी का नया प्लांट पंजाब के डेराबस्सी में स्थित होगा। इसकी उत्पादन क्षमता 1,500 टन प्रति माह होगी। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट 12 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और FY26 की दूसरी छमाही (H2FY26) तक संचालन शुरू करेगा।

Lattice Towers कहां उपयोग होंगे?

रेलवे सुरक्षा प्रणाली (Kavach) में – यह ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (Train Collision Avoidance System) का अहम हिस्सा है। टेलीकॉम सेक्टर में – टेलीकॉम कंपनियों द्वारा नेटवर्क टॉवर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। स्टील बिल्डिंग मटेरियल्स और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में – बड़ी संरचनाओं के निर्माण में इसका उपयोग किया जाएगा।

JTL Industries शेयर प्राइस टारगेट – 50% की बढ़ोतरी की उम्मीद

प्रमुख ब्रोकरेज फर्म SIMFS Ltd ने JTL Industries के शेयरों पर BUY रेटिंग दी है और इसे ₹144 तक पहुंचने की संभावना जताई है। अभी इसका करंट प्राइस BSE पर 1 फरवरी 2025 को ₹96.52 था। इस तरह इसमें टारगेट प्राइस ₹144 से अपसाइड पोटेंशियल 50% तक का है। हालांकि, FY25 की तीसरी तिमाही में JTL Industries का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन कंपनी का भविष्य उज्जवल दिख रहा है। कंपनी का विकास लक्ष्य FY25 के अंत तक 1,000,000 MTPA उत्पादन क्षमता और FY28 तक 2,000,000 MTPA उत्पादन क्षमता तैयार करना है।

JTL Industries शेयर का रिटर्न कितना रहा

जीटीएल शेयर में 1 साल में गिरावट 28% रही है। 2 साल में रिटर्न 22% रहा। वहीं 3 साल में रिटर्न 59% और 5 साल में रिटर्न 1259% रहा है।

JTL Industries स्टॉक स्प्लिट – 1:1 का विभाजन

कंपनी ने नवंबर 2024 में अपने शेयरों के सब-डिवीजन की घोषणा की थी। ₹2 के फेस वैल्यू वाले शेयरों को ₹1 के दो हिस्सों में विभाजित किया गया।

इससे लिक्विडिटी बढ़ी और छोटे निवेशकों को स्टॉक खरीदने का अच्छा मौका मिला।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article