बिजनेस

क्या आपकी FD खतरे में है? Credit Card के इस 'शॉर्टकट' के पीछे का असली खेल समझें

FD-Backed Credit Cards: खराब सिबिल स्कोर या बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड पाने वालों को FD के बदले क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाती है। लेकिन क्या ये कार्ड वास्तव में फायदेमंद हैं? इस सवाल का जवाब FD-Backed Credit Cards के फायदे और जोखिम समझने के साथ मिल सकता है।

Image

एफडी-बैक्ड क्रेडिट कार्ड फायदा या नुकसान (Photo: iStock)

FD-Backed Credit Cards: जब आपको नॉर्मल क्रेडिट कार्ड नहींं मिलता है तो आपके लिए FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर आधारित क्रेडिट कार्ड का विकल्प मौजूद रहता है। दरअसल, FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर आधारित क्रेडिट कार्ड आजकल उन लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिन्हें सामान्य क्रेडिट कार्ड आसानी से नहीं मिलता। लेकिन क्या ये कार्ड वास्तव में फायदेमंद हैं? इस सवाल का जवाब समझने के लिए इनके फायदे और जोखिम दोनों जानना जरूरी है।

FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड क्या है

सबसे पहले समझें कि FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड क्या होता है। इसमें ग्राहक बैंक में एक फिक्स्ड डिपॉजिट करता है और उसी के बदले बैंक उसे क्रेडिट कार्ड जारी करता है। आमतौर पर कार्ड की लिमिट FD राशि के 75% से 90% तक होती है और FD पर ब्याज भी मिलता रहता है।

FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड के फायदे

  • इन कार्ड्स का सबसे बड़ा फायदा ही आसान अप्रूवल होता है। जिन लोगों की कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है जैसे छात्र, फ्रीलांसर या नए कमाने वाले—उन्हें भी बिना ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन के कार्ड मिल सकता है।
  • इसके अलावा, ये कार्ड क्रेडिट स्कोर बनाने या सुधारने में काफी मददगार होते हैं। अगर आप समय पर बिल भुगतान करते हैं, तो आपकी क्रेडिट प्रोफाइल धीरे-धीरे मजबूत होती जाती है।
  • इसका फायदा यह है कि यह खर्च को नियंत्रित करने में मदद करता है। क्योंकि आपकी लिमिट आपके ही पैसे से जुड़ी होती है, इसलिए ओवरस्पेंडिंग की संभावना कम रहती है।

FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड के जोखिम

  • हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हैं। सबसे बड़ा नुकसान है कि आपका पैसा FD में लॉक हो जाता है। आप उस रकम को आसानी से निकाल नहीं सकते, जिससे आपकी लिक्विडिटी प्रभावित होती है।
  • यह भी समझें कि इन कार्ड्स पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और बेनिफिट्स आमतौर पर सामान्य (अनसिक्योर्ड) क्रेडिट कार्ड्स से कम होते हैं। यानी लंबे समय के लिए ये ज्यादा आकर्षक विकल्प नहीं माने जाते।
  • इसके अलावा, अगर आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो ब्याज दरें सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह ही लागू होती हैं, जो काफी अधिक हो सकती हैं। ऐसे में FD होने के बावजूद आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

फाइनेंशियल एक्सपर्टस मानते हैं कि FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड को एक स्टेपिंग स्टोन की तरह देखना चाहिए, यानी शुरुआत के लिए सही विकल्प, लेकिन यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक अच्छा ऑप्शन नहीं है।

FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड लें या न लें

अगर आपका क्रेडिट स्कोर नहीं है या बहुत कम है तो FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट प्रोफाइल पहले से मजबूत है तो बेहतर रिवॉर्ड और सुविधाओं वाले सामान्य क्रेडिट कार्ड ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article