बिजनेस

Tenneco Clean Air के आईपीओ की दमदार शुरुआत, 27% उछाल के साथ 505 रुपये पर ​शेयर की लिस्टिंग

Tenneco Clean Air के आईपीओ की आज अच्छी लिस्टिंग हुई है। आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को 27% का रिटर्न मिला है। लिस्ट होने के बाद आईपीओ में मजबूती देखने को मिल रही है।

Image

आईपीओ

Tenneco Clean Air के आईपीओ की दमदार शुरुआत हुई है। BSE और NSE पर शेयर 27% उछाल के साथ 505 रुपये पर लिस्ट हुआ है। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹397 था। इस आईपीओ के दमदार लिस्टिंग के अनुमान जीएमपी से मिल रहे थे। आपको बता दें कि कंपनी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 23 में ₹381 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 25 में ₹553 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन 7.9% से बढ़कर 11.3% हो गया। यह सकारात्मक रुझान वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में भी जारी रहा।

ऑफर फॉर सेल था यह IPO

₹3,600 करोड़ का आईपीओ, जो पूरी तरह से टेनेको ग्रुप के प्रमोटरों द्वारा 9.07 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है, ने 12 से 14 नवंबर तक खुला था। निवेशाकों का जबरदस्त रिस्पांस इस आईपीओ को लेकर देखने को मिला था। आईपीओ में सभी श्रेणियों में अच्छा रिस्पांस था। इस इश्यू को 58.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें 3.92 अरब शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं थी।

क्या करती है कंपनी?

टेनेको क्लीन एयर इंडिया ऑटोमोटिव उद्योग के लिए clean air, सस्पेंशन और पावरट्रेन प्रोडक्ट का निर्माण करती है। कंपनी घरेलू मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) और प्रमुख वैश्विक ऑटोमोटिव बाजारों के निर्यात ग्राहकों सहित विविध ग्राहक आधार को सेवा प्रदान करती है। यह अमेरिकी-आधारित टेनेको समूह के एक सब्सिडियरी के रूप में कार्य करती है, जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ग्राहकों की सेवा करते हुए वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाती है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article