बिजनेस

Teamo Productions HQ: टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू करेगी शेयरों के टुकड़े, 1 के बन जाएंगे 10 शेयर

Teamo Productions HQ Share Split: स्टॉक स्प्लिट तब होता है जब कोई कंपनी स्टॉक की लिक्विडिटी को बढ़ावा देने के लिए अपने बकाया शेयरों की संख्या बढ़ाती है। इसके लिए कंपनी अपने शेयरों को एक तय अनुपात में बांट देती है।

Image

टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू शेयर स्प्लिट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू शेयरों के टुकड़े करेगी
  • 1 शेयर को 10 में स्प्लिट किया जाएगा
  • इससे शेयर का मार्केट प्राइस भी उसी अनुपात में घटेगा

Teamo Productions HQ Share Split: टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू ने अपने शेयरों को स्प्लिट यानी टुकड़े करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी के बोर्ड ने स्टॉक सब-डिवीजन बेनेफिट के लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए कट ऑफ डेट 14 दिसंबर 2023 तय की है। कंपनी के बोर्ड ने 1:10 रेशियो में स्टॉक स्प्लिट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसका मतलब है कि कंपनी का 10 रु की फेस वैल्यू वाला हर शेयर 1 रुपये वाले 10 शेयरों में स्प्लिट हो जाएगा। इसके शेयर का मौजूदा मार्केट रेट है 11.41 रु। इससे कंपनी का हर शेयर मार्केट के हिसाब से 1.14 रु में बंट जाएगा।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट

स्टॉक स्प्लिट तब होता है जब कोई कंपनी स्टॉक की लिक्विडिटी को बढ़ावा देने के लिए अपने बकाया शेयरों की संख्या बढ़ाती है। इसके लिए कंपनी अपने शेयरों को एक तय अनुपात में बांट देती है। मगर देखा जाए तो इससे निवेशकों को कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि जितने शेयर उनके पास होते हैं, वे एक निश्चित अनुपात में बंट जाते हैं और शेयर का मार्केट प्राइस भी कम हो जाता है।

कैसा रहा शेयर का रिटर्न

  • टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू के 5 दिन का रिटर्न निगेटिव 2.5 फीसदी रहा है
  • एक महीने में इसने 14.44 फीसदी फायदा कराया है
  • 6 महीनों में शेयर 27.65 फीसदी का नुकसान कराया है
  • मगर 2023 में अब तक ये 138.7 फीसदी फायदा करा चुका है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article