बिजनेस

Tata Power Share: Tata Power शेयर में कितनी है कमाई की 'पावर', एक्सपर्ट ने क्यों दिया 480 का टारगेट

Tata Power Share Price Target: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने लंबी या घोटी अवधि के नजरिए से Tata Power के शेयर में निवेश की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने वतर्मान के शेयर प्राइस पर 390 का Stop Loss बताया। इसके साथ ही एकस्पर्ट ने 3 महीने की अवधि के लिए स्टॉक में 470 से 480 का Target Price बताया।

Image

टाटा पावर शेयर प्राइस।

Photo : Times Now Digital

Tata Power Share Price Target: बाजार में गिरावट का दौर जारी है। दिवाली को देखते हुए निवेशकों को ऐसे शेयरों की तलाश है जिनमें ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके। ऐसे में ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने लंबी या घोटी अवधि के नजरिए से Tata Power के शेयर में निवेश की सलाह दी और Target Price भी बताया। कंपनी के तिमाही नतीजे को देखते हुए एक्सपर्ट ने स्टॉक में निवेशकों को कितना मुनाफा हो सकता है उसके बारे में विस्तार से बताया है...

Tata Power Share Price Target

ET Now Swadesh के साथ खास चर्चा में मार्केट एक्सपर्ट ने Tata Power के स्टॉक में मौजूदा स्तर से खरीदारी की सलाह दी। एक्सपर्ट ने बताया कि 6-8 महीने के नजरिए से Tata Power में एक अच्छा रिस्क रिवॉर्ड है। पिछले कारोबार के अनुसार शेयर में अक्सर 410 से 420 के स्तर पर अक्सर डिमांड देखा गया है और वहां से स्टॉक कम से कम 470 तक स्टॉक में उछाल देखा जाता है। एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा स्तर से भी स्टॉक में सिमिलर पैटर्न देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट ने वतर्मान के शेयर प्राइस पर 390 का Stop Loss बताया। इसके साथ ही एकस्पर्ट ने 3 महीने की अवधि के लिए स्टॉक में 470 से 480 का Target Price बताया। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने बताया कि Tata Power लंबी अवधि के नजरिए से भी काफी अच्छा विकल्प है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Tata Power Q2 Results

Tata Power ने अपने Q2 FY25 में नेट प्रॉफिट 1,093.08 करोड़ रुपये दर्ज किया है। यह पिछले क्वार्टर यानी दूसरे क्वार्टर जून तिमाही में 1,188.63 करोड़ रुपये का था। पिछले साल इसी महीने के मुताबिक, यह मुनाफा करीब 7.4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि कंपनी के इनकम में गिरावट आई है, जो कि सालाना 0.3 फीसदी है। पिछले साल इसकी आय 15,738.03 करोड़ रुपये थी, जो इस बार घटकर 15,697.67 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कंसो EBITDA 21.2 फीसदी बढ़कर 3,744.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसका EBITDA मार्जिन सालाना 19.6 फीसदी बढ़कर 23.9 फीसदी हो गया है।

Tata Power Dividend History

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने 9 जुलाई 2001 से 24 लाभांश घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने प्रति शेयर 2.00 रुपये की राशि का इक्विटी लाभांश घोषित किया है। कंपनी के वर्तमान शेयर मूल्य पर, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की लाभांश उपज 0.46% है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article