Tata Motors Demerger 2025, Target: भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स इस साल अपने कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को अलग करने जा रही है। इस प्रमुख डिमर्जर से पहले कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। टाटा मोटर्स के शेयर 52-सप्ताह के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार गिरावट के चलते, शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 4% से अधिक गिरकर ₹620.55 प्रति शेयर पर बंद हुआ। यह शेयर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹1,179.05 (30 जुलाई 2024) से लगभग 90% नीचे आ चुका है।
फरवरी 2025 की बिक्री में गिरावट
शनिवार को टाटा मोटर्स ने फरवरी 2025 की बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें कंपनी की पैसेंजर व्हीकल (PV) बिक्री 9% और कमर्शियल व्हीकल (CV) बिक्री 7% घटी।
- पैसेंजर व्हीकल बिक्री: 46,811 यूनिट्स (फरवरी 2025) बनाम 51,321 यूनिट्स (फरवरी 2024) रही।
- कमर्शियल व्हीकल बिक्री: 32,533 यूनिट्स (फरवरी 2025) बनाम 35,085 यूनिट्स (फरवरी 2024) रही।
इसके अलावा, कंपनी को घरेलू बिक्री और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की मांग में भी सुस्ती का सामना करना पड़ा।
क्या टाटा मोटर्स शेयर खरीदने का सही मौका?
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स को "न्यूट्रल" रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹755 रखा है।
डिमर्जर अपडेट: 1 जुलाई 2025 को होगी नई शुरुआत
टाटा ग्रुप के CFO पीबी बालाजी ने हाल ही में बताया कि कंपनी का डिमर्जर सही समय के साथ आगे बढ़ रहा है। CFO बालाजी ने कहा कि SEBI और स्टॉक एक्सचेंज से अनुमति मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसके डिमर्जर नियुक्ति की तारीख 1 जुलाई 2025 और संभावित प्रभावी तारीख अक्टूबर 2025 (NCLT की मंजूरी पर निर्भर) होगी।
शेयर स्प्लिट पर निवेशकों को मिलेगा 1:1 शेयर
टाटा मोटर्स ने पहले ही घोषणा की थी कि डिमर्जर के तहत शेयर एंटाइटलमेंट रेशियो 1:1 रहेगा। इसका मतलब यह है कि मौजूदा शेयरधारकों को दोनों नई लिस्टेड कंपनियों (पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स) में समान हिस्सेदारी मिलेगी।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
