बिजनेस

Tata Motors News: Tata Motors सालाना 50 लाख से ज्यादा घरेलू यात्री वाहन बेचेगी, यहां भी होगा फोकस

Tata Motors News: टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि घरेलू यात्री वाहन (पीवी) खंड में अगले कुछ वर्षों में वार्षिक बिक्री 50 लाख के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है और टाटा मोटर्स इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

Image

टाटा मोटर्स

Photo : Twitter

Tata Motors News: टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि घरेलू यात्री वाहन (पीवी) खंड में अगले कुछ वर्षों में वार्षिक बिक्री 50 लाख के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है और टाटा मोटर्स इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

यहां रहेगा फोकस

वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी के शेयरधारकों को दिए संदेश में उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में अपने सभी व्यवसायों में राजस्व वृद्धि और मजबूत मुक्त नकदी प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करेगी।

41 लाख के आंकड़े को करेगी पीछे

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ भारत अगले कुछ वर्षों में यात्री वाहनों की बिक्री के 50 लाख के आंकड़े को पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 41 लाख था।’’ चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ टाटा मोटर्स अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करने तथा इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।’’

वाहन पार्ट से जुड़े कारोबार में देगी ध्यान

उन्होंने कहा कि वाहनों की बिक्री के अलावा, वाहन पार्ट से जुड़े कारोबार जैसे कि स्पेयर पार्ट्स, डिजिटल और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे वाहन बिक्री कारोबार की अस्थिरता को कम करने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article