बिजनेस

Stock Market Update: टाटा की इस कंपनी को लगातार दूसरे हफ्ते सबसे बड़ा झटका, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का दिखा बुरा असर

Sensex Fall, Stock Market Update, TCS Market Cap: बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 3.09 लाख करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान में TCS रही, जिसका मूल्यांकन 1.09 लाख करोड़ रुपये गिर गया। वहीं, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को फायदा हुआ।

Image

सबसे ज्यादा टाटा की इस कंपनी को हुआ नुकसान।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • TCS को 1.09 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, जिससे कंपनी तीसरे स्थान पर खिसक गई।
  • इंफोसिस, भारती एयरटेल, रिलायंस, SBI, ICICI बैंक सहित 8 कंपनियों का मार्केट कैप घटा।
  • अकेले एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 30,258 करोड़ रुपये बढ़ा।

TCS Market Cap Down: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3,09,244.57 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीएसई सेंसेक्स बीते सप्ताह 2,112.96 अंक या 2.80% टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 671.2 अंक या 2.94% गिर गया। फरवरी में अब तक निफ्टी 1,383.7 अंक (5.88%) और सेंसेक्स 4,302.47 अंक (5.55%) की गिरावट दर्ज कर चुका है।

TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार मूल्यांकन 1,09,211.97 करोड़ रुपये घटकर 12,60,505.51 करोड़ रुपये रह गया। इसके चलते TCS दूसरे से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गई और एचडीएफसी बैंक ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

टॉप 10 कंपनियों की नई रैंकिंग

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • एचडीएफसी बैंक
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
  • भारती एयरटेल
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • इंफोसिस
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • बजाज फाइनेंस
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • ITC

अन्य बड़ी कंपनियों को भी झटका

  • इन्फोसिस: 52,697.93 करोड़ रुपये घटकर 7,01,002.22 करोड़ रुपये।
  • भारती एयरटेल: 39,230.1 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,94,993.67 करोड़ रुपये।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: 38,025.97 करोड़ रुपये घटकर 16,23,343.45 करोड़ रुपये।
  • SBI: 29,718.99 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,14,236.97 करोड़ रुपये।
  • ICICI बैंक: 20,775.78 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,49,803.90 करोड़ रुपये।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 11,700.97 करोड़ रुपये घटकर 5,14,983.41 करोड़ रुपये।
  • ITC: 7,882.86 करोड़ रुपये घटकर 4,93,867.57 करोड़ रुपये।

HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को फायदा

गिरावट के विपरीत, एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,258.49 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,411.31 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस को भी 9,050.24 करोड़ रुपये का फायदा हुआ, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 5,29,516.99 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article