बिजनेस

Vi-Airtel Share Price: सुप्रीम कोर्ट ने AGR मामले में एयरटेल-Vi की याचिका को किया खारिज, 9.5% टूटा वोडाफोन आइडिया का शेयर

Vi-Airtel Share Price: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) का शेयर सोमवार, 19 मई को 9.5% तक गिर गया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी की रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया पर तत्काल राहत की मांग की थी।

Image

9.5% टूटा वोडाफोन आइडिया का शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरटेल-Vi को सुप्रीम कोर्ट से झटका
  • AGR मामले में याचिका खारिज
  • Vi का शेयर लुढ़का

Vi-Airtel Share Price: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) का शेयर सोमवार, 19 मई को 9.5% तक गिर गया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी की रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया पर तत्काल राहत की मांग की थी। इसके साथ ही इंडस टावर्स के शेयरों में भी 3.5% तक की गिरावट आई। वोडाफोन आइडिया के बाद, भारती एयरटेल ने भी अपने एजीआर बकाये को माफ करने की मांग करते हुए एक नई याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि सभी लाइसेंस धारकों को बिना भेदभाव के राहत दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने एयरटेल की याचिका भी खारिज कर दी है। हालांकि एयरटेल का शेयर नहीं गिरा। इसका शेयर करीब पौने 2 बजे BSE पर लगभग फ्लैट 1,813.70 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

क्या थी वोडाफोन आइडिया की दलील

वोडाफोन आइडिया ने पिछले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जिसमें एजीआर के जुर्माने और उस पर ब्याज के कारण 30,000 करोड़ रुपये तक के बकाये पर और राहत मांगी गई थी। वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि अगर सरकार कंपनी को और सहायता नहीं देती है तो यह सेक्टर पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा।

मगर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी और इसे 'चौंकाने वाला' और गलत बताया।

कितनी है सरकार की हिस्सेदारी

वोडाफोन आइडिया में फिलहाल सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। ऐसा कुछ पूर्व बकाये को इक्विटी में परिवर्तित करने के बाद हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article