बिजनेस

Make In Odisha Conclave: 28 और 29 जनवरी को उड़ीसा में लगेगा इन्वेस्टर्स का मेला, सुनील शेट्टी और एमएस धोनी भी हो सकते हैं शामिल

'उत्कर्ष ओडिशा : द मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' में बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट के शीर्ष सेलिब्रिटी निवेशकों की मेजबानी करने जा रहा है। अगले साल 28 और 29 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में स्टार्टअप ओडिशा द्वारा आयोजित एक हाई-प्रोफाइल प्लेनरी सेशन होगा। कई सेलिब्रिटीज को एक ईमेल रिक्वेस्ट भेजा है, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और सुनील शेट्टी जैसे नाम शामिल हैं।

Image

28 और 29 जनवरी को उड़ीसा में लगेगा इन्वेस्टर्स का मेला

Photo : Times Now Digital

Make In Odisha Conclave 2025: ओडिशा अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए आगामी 'उत्कर्ष ओडिशा : द मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' में बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट के शीर्ष सेलिब्रिटी निवेशकों की मेजबानी करने जा रहा है। अगले साल 28 और 29 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में स्टार्टअप ओडिशा द्वारा आयोजित एक हाई-प्रोफाइल प्लेनरी सेशन होगा। स्टार्टअप ओडिशा के सीईओ कमलजीत दास ने नई पॉलिसी के बारे में आईएएनएस से कहा, "28 तारीख सेलिब्रिटी स्टार्टअप को लेकर अहम होगा। सेलिब्रिटी स्टार्टअप को लेकर दो दृष्टिकोण होगा। ऐसी हस्तियां जो स्टार्टअप में निवेश कर रही हैं और सफल हो रही हैं वे राज्य में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा, हम सफल स्टार्टअप को भी इनवाइट करेंगे, ताकि वे अपनी सफलता की कहानी से दूसरों को प्रोत्साहित कर सकें।"

भेजा है ईमेल

उन्होंने कहा कि कई सेलिब्रिटीज को एक ईमेल रिक्वेस्ट भेजा है, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और सुनील शेट्टी जैसे नाम शामिल हैं। इस सत्र में बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और सुनील शेट्टी के भी आने की उम्मीद है। ओडिशा कॉन्क्लेव को लेकर पांडा ने कहा, "हाई-प्रोफाइल निवेशकों के साथ चर्चा चल रही है, और उनकी भागीदारी ओडिशा के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक गेम-चेंजर साबित होने की उम्मीद की जा रही है।"

सफल स्टार्टअप भी लेंगे भाग

सेलिब्रिटी निवेशकों के अलावा, देश के कुछ सबसे सफल स्टार्टअप भी भाग लेंगे, जो राज्य के महत्वाकांक्षी उद्यमियों को उद्योग की जानकारी और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य ओडिशा को इनोवेशन और उद्यमिता के केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे अगली पीढ़ी के स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए निवेश और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। कमलजीत दास ने बताया कि कार्यक्रम के एजेंडे और प्रतिभागियों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संशोधित ओडियाहा स्टार्टअप नीति जारी करने की भी योजना है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article