बिजनेस

Tata Power-NHPC: टाटा पावर और NHPC की सब्सिडियरी कंपनियों के बीच हुई डील, सरकारी ऑफिसों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

Tata Power-NHPC Deal: गुरुवार को टाटा पावर का शेयर दबाव में है। करीब पौने 3 बजे ये 6.20 रु या 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 430.70 रु पर है। मंगलवार को इसका शेयर 436.90 रु पर बंद हुआ था। आज एनएचपीसी का शेयर भी काफी कमजोर हुआ है। इस समय एनएचपीसी का शेयर 4.65 रु या 4.11 फीसदी की गिरावट के साथ 108.60 रु पर है।

Image

टाटा पावर और NHPC की सब्सिडियरी कंपनियों के बीच हुई डील

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पावर-NHPC की सब्सिडियरी कंपनियों में हुई डील
  • सोलर पैनल पर हुआ गठजोड़
  • सरकारी ऑफिसों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

Tata Power-NHPC Deal: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी कंपनी एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनएचपीसी-आरईएल) के साथ हाथ मिलाया है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी है, जबकि एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी एनएचपीसी की सब्सिडियरी कंपनी है। ‘रूफटॉप सोलर’ योजना के तहत इसे अंजाम दिया जाएगा। टीपीआरईएल ने एक बयान में कहा, इस संबंध में टीपीआरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा और एनएचपीसी-आरईएल के सीईओ एस. पी. राठौर ने 17 जुलाई 2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

ये भी पढ़ें -

खास टार्गेट पूरा करने में मिलेगी मदद

एनएचपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर. पी .गोयल ने कहा, ‘‘ इस पहल से न केवल हमें अपने सौरकरण लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह सरकारी इमारतों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।’’

शेयरों का क्या है हाल

इस खबर के बीच गुरुवार को टाटा पावर का शेयर दबाव में है। करीब पौने 3 बजे ये 6.20 रु या 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 430.70 रु पर है। मंगलवार को इसका शेयर 436.90 रु पर बंद हुआ था। आज एनएचपीसी का शेयर भी काफी कमजोर हुआ है। इस समय एनएचपीसी का शेयर 4.65 रु या 4.11 फीसदी की गिरावट के साथ 108.60 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article