बिजनेस

Stocks To Buy: 45% रिटर्न दे सकता है HCC, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, कंपनी के पास दो-दो हाई मार्जिन बिजनेस

Stock To Buy For Budget 2024: मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र केडिया ने आगामी बजट के लिहाज से HCC पर भरोसा जताया है। उनका मानना है कि ये शेयर शानदार मुनाफा दे सकता है। केडिया के मुताबिक शेयर मौजूदा लेवल से 40 फीसदी से अधिक चढ़ सकता है।

Image

एचसीसी के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HCC में खरीदारी की सलाह
  • 71 रु का है टार्गेट
  • कर्ज घटा रही कंपनी

Stock To Buy For Budget 2024: बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। मगर इस समय कई शेयरों में खरीदारी के मौके भी बन रहे हैं। एक ऐसा ही सस्ता शेयर है HCC। इस शेयर पर एक्सपर्ट ने भरोसा जताया है और खरीदने की सलाह दी है। गुरुवार 18 जुलाई को HCC का शेयर BSE पर कमजोर स्थिति में है। करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 1.04 रु या 2.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 48.89 रु पर है। आगे जानिए इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट ने क्या राय दी है।

ये भी पढ़ें -

दमदार मुनाफा दे सकता है HCC

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र केडिया ने आगामी बजट के लिहाज से HCC पर भरोसा जताया है। उनका मानना है कि ये शेयर शानदार मुनाफा दे सकता है। केडिया के मुताबिक शेयर मौजूदा लेवल से 40 फीसदी से अधिक चढ़ सकता है।

कर्ज करने पर फोकस

केडिया के मुताबिक HCC कर्ज घटाकर वर्किंग कैपिटल को कम करने पर फोकस कर रही है। कंपनी स्वीद्जरलैंड में अपनी सब्सिडिरीज बेच चुकी है। हाई मार्जिन कंस्ट्रक्शन कंपनी HCC न्यूक्लियर पावर पलांट सेटअप में भी महारत रखती है। ये भी एक हाई मार्जिन बिजनेस है।

इन्हीं वजहों से आने वाले समय में शेयर अच्छी तेजी दिखा सकता है।

कितना है शेयर का टार्गेट

केडिया को उम्मीद है कि शेयर 40 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है। उन्होंने HCC के लिए 71 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। जबकि इस समय ये 48.89 रु पर है। मौजूदा स्तर से ये शेयर 45 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article