Stocks to Watch Today: कॉर्पोरेट और रेगुलेटरी एक्शन के चलते HCL Tech और Titagarh Rail सहित इन 10 स्टॉक्स में रहेगी हलचल, बनाए रखें नजर
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Dec 18, 2025, 08:46 AM IST
शेयर बाजार में आज 18 दिसंबर को सेमीकंडक्टर, रिन्युएबल एजर्नी, आइटी और फाइनेंस सेक्टर के कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में हलचल के पीछे कॉर्पोरेट और रेगुलेटरी एक्शन के साथ ही नए ऑर्डर मिलने व फंडरेजिंग जैसे इवेंट शामिल हैं।इसके अलावा आईपीओ सेगमेंट में भी निवेशकों का फोकस रहेगा, जहां ICICI Prudential Asset Management IPO का अलॉटमेंट पूरा हो चुका है। वहीं, KSH International IPO का सब्सक्रिप्शन आज बंद होगा।
18 दिसंबर को इन स्टॉक्स पर रखें नजर (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Stocks to watch today: घरेलू शेयर बाजार में आज स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। IT, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी, एविएशन, फिनटेक और कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों में कारोबारी घोषणाओं, नए ऑर्डर, फंडरेजिंग, मैनेजमेंट बदलाव, रेगुलेटरी एक्शन और IPO से जुड़े अपडेट्स के चलते निवेशकों की नजर बनी रहेगी। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच ये खबरें चुनिंदा शेयरों में हलचल बढ़ा सकती हैं।
HCL Technologies: बैंकिंग सेक्टर में बड़ा यूरोपीय करार
IT दिग्गज HCL Technologies को नीदरलैंड्स के चौथे सबसे बड़े रिटेल बैंक ASN Bank (de Volksbank) ने स्ट्रैटेजिक पार्टनर चुना है। इस साझेदारी के तहत HCLTech बैंक के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन में अहम भूमिका निभाएगा। यूरोपियन फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में यह डील कंपनी के लिए लॉन्ग-टर्म रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत कर सकती है।
GMR Power: 1,200 करोड़ रुपये की फंडिंग योजना
GMR Power ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 1,200 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्लान बनाया है। कंपनी 6.61 करोड़ इक्विटी शेयर नॉन-प्रमोटर्स को और 3.30 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट प्रमोटर ग्रुप को जारी करेगी। यह फंडिंग कर्ज घटाने और ग्रोथ प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए अहम मानी जा रही है।
Cyient: सेमीकंडक्टर सेगमेंट में बड़ी खरीदारी
Cyient की सब्सिडियरी Cyient Semiconductors Singapore ने 9.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर में Kinetic Technologies में 65% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। Kinetic Technologies पावर मैनेजमेंट, एनालॉग और मिक्स्ड-सिग्नल IC की ग्लोबल प्लेयर है। यह डील साइएंट को हाई-ग्रॉथ सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में मजबूत पोजिशन दिला सकती है।
KPI Green Energy: अफ्रीका में 5 GW रिन्यूएबल प्रोजेक्ट
KPI Green Energy ने बोत्सवाना सरकार के साथ 4 अरब डॉलर का MoU साइन किया है। इसके तहत 5 गीगा वाट की रिन्यूएबल एनर्जी, स्टोरेज और ट्रांसमिशन परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। यह करार कंपनी के इंटरनेशनल एक्सपेंशन और ऑर्डर बुक के लिए बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है।
Jio Financial Services: नए Group COO की नियुक्ति
Jio Financial Services के बोर्ड ने वेंकट पेरि को अपना ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वे 22 दिसंबर से सीनियर मैनेजमेंट टीम का हिस्सा बनेंगे. यह नियुक्ति कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस को बढ़ाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
NTPC Green Energy: खावड़ा सोलर प्रोजेक्ट से उत्पादन शुरू
NTPC Green Energy Ltd ने गुजरात के खावड़ा प्रोजेक्ट में 37.93 मेगावॉट सोलर क्षमता का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इससे कंपनी की ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो और रेवेन्यू स्ट्रीम मजबूत होने की उम्मीद है।
Titagarh Rail Systems: 273 करोड़ रुपये का रेलवे ऑर्डर
Titagarh Rail Systems को भारतीय रेलवे से 273.24 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसमें 62 रेल मेंटेनेंस व्हीकल्स की सप्लाई के साथ ट्रेनिंग, सर्विसिंग और ब्रेकडाउन सपोर्ट शामिल है। यह ऑर्डर कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और रेलवे कैपेक्स थीम को सपोर्ट करता है।
One MobiKwik Systems: बोर्ड में नया चेयरपर्सन
फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems ने नवदीप सिंह सूरी को बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। यह बदलाव कंपनी के गवर्नेंस स्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।
InterGlobe Aviation (IndiGo): संसदीय पैनल की सख्त टिप्पणी
हालिया फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर संसदीय पैनल ने IndiGo और DGCA से जवाब मांगे थे। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पैनल को दिए गए जवाब टालमटोल वाले और असंतोषजनक पाए गए हैं। इस खबर से एविएशन सेक्टर के सेंटिमेंट पर असर पड़ सकता है।
NSDL: सेबी के साथ सेटलमेंट
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने National Securities Depository Ltd (NSDL) के साथ रेगुलेटरी नॉन-कम्प्लायंस के मामले में सेटलमेंट किया है। NSDL ने वित्त वर्ष 2024 की जांच में सामने आई खामियों के लिए 15.57 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामला निपटाया है।
IPO क्या नए अपडेट्स?
ICICI Prudential Asset Management IPO का अलॉटमेंट पूरा हो चुका है। 2,165 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 370 रुपये चल रहा है, जिससे संभावित लिस्टिंग 2,535 रुपये के आसपास मानी जा रही है। वहीं KSH International IPO आज सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। पहले दो दिनों में यह इश्यू सिर्फ 28% सब्सक्राइब हुआ है और इसका GMP फिलहाल शून्य बना हुआ है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।