Stocks To Buy: अगर आप सस्ते शेयरों में पैसा लगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम आपको 3 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत फिलहाल 250 रु से कम है। इन शेयरों में EPL, अशोका बिल्डकॉन और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है। 3 अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने इन कंपनियों के शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। आगे जानिए कौन सी कंपनी का शेयर कितने पर है और कितना रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें -
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 57 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ Add कॉल दी है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का मौजूदा रेट 45.11 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 26.35 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
ईपीएल (EPL)
मोतीलाल ओसवाल ने ईपीएल को 250 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरदीने की सलाह दी है। ईपीएल लिमिटेड का मौजूदा प्राइस 198.40 रुपये है। यानी ये शेयर 26 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ईपीएल साल 1982 में शुरू एक मिड कैप कंपनी है।
अशोका बिल्डकॉन
हेम सिक्योरिटीज ने अशोका बिल्डकॉन पर 277 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ BUY कॉल दी है। अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड का मौजूदा प्राइस 224.60 रुपये है। इस शेयर से निवेशकों को 23.33 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
