बिजनेस

Jio Financial Share: जियो फाइनेंशियल ने 6 महीने में दिया 53% रिटर्न, अब खरीदें-बेचें या होल्ड करें, जानें एक्सपर्ट की राय

Jio Financial Services Share Price Target: एक मार्केट एक्सपर्ट कई बार जियो फाइनेंशियल के शेयर खरीदने की सलाह दे चुके हैं। मगर अब ये शेयर अपने न्यू बिजनेस की डिटेल के हिसाब से ही ग्रोथ हासिल करेगा।

Image

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर खरीदें या नहीं

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल करें होल्ड
  • लॉन्ग टर्म के लिए रखें शेयर
  • मार्केट एक्सपर्ट ने दी सलाह

Jio Financial Services Share Price Target: बीते शुक्रवार को BSE पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 4.65 रु या 1.32 फीसदी की मजबूती के साथ 358.10 रु पर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल के शेयर ने बीते 6 महीनों में 53.7 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 21 अगस्त 2023 को लिस्टिंग के बाद से शेयर ने 42.2 फीसदी रिटर्न दिया है। आगे जियो फाइनेंशियल का शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

खरीदें या नहीं

ईटी नाउ स्वदेश के बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि वे कई बार जियो फाइनेंशियल को खरीदने की सलाह दे चुके हैं। मगर अब ये शेयर अपने न्यू बिजनेस की डिटेल के हिसाब से ही आगे बढ़ेगा। एक्सपर्ट को शेयर में बहुत अधिक तेजी की उम्मीद नहीं रहै।

उन्होंने इसे लॉन्ग टर्म के लिए Hold करने को कहा है, मगर इसमें जैसी तेजी अब तक आई है, वैसी तेजी दोबारा आना मुश्किल है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक भारतीय फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है जो मूल रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी थी। यह एक स्वतंत्र इकाई बन गई है और अगस्त 2023 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई। कंपनी पेमेंट सर्विसेज और बीमा ब्रोकिंग सहित फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article