Stocks In News। आज खबरों वाले शेयर। भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार स्टॉक-स्पेसिफिक रहने की उम्मीद है। Q3 नतीजों, कॉरपोरेट विस्तार योजनाओं, रेगुलेटरी अपडेट और आने वाले IPO को लेकर कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। Bharti Airtel, LIC, Hero MotoCorp, Berger Paints और Rail Vikas Nigam जैसे शेयर नतीजों के चलते फोकस में हैं, जबकि Sun Pharma, UltraTech Cement, IndiGo, Oberoi Realty और Federal Bank कॉरपोरेट अपडेट के कारण चर्चा में रह सकते हैं।
तिमाही नतीजों से चर्चा में ये स्टॉक्स
तिमाही नतीजों से Bharti Airtel, LIC, Hero MotoCorp, Berger Paints, Aditya Birla Fashion & Retail, Mazagon Dock, NCC, Physicswallah, Rail Vikas Nigam, SKF India और Tata Motors Passenger Vehicles के परिणामों ने निवेशकों का ध्यान खिंचा है, जिसमें Bharti Airtel ने राजस्व वृद्धि के बावजूद मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की, LIC और Hero MotoCorp ने सालाना लाभ में मजबूती दिखाई, Tata Motors PV घाटे में रहा, वहीं Berger Paints और SKF India जैसे नामों ने मुनाफा दबाव और राजस्व में सुस्त वृद्धि को दर्शाया।
| कंपनी | मुनाफा / घाटा (₹ करोड़) | YoY बदलाव | राजस्व (₹ करोड़) | YoY बदलाव |
|---|---|---|---|---|
| Aditya Birla Fashion | घाटा ₹152.2 | घाटा बढ़ा | ₹2,373.7 | +7.9% |
| Berger Paints | ₹271.4 | -8.3% | ₹2,984 | +0.3% |
| Bharti Airtel | ₹6,630.5 | -55% | ₹53,981.6 | +15.2% |
| Hero MotoCorp | ₹1,348.6 | +12.1% | ₹12,328.4 | +20.7% |
| LIC | ₹12,958 | +17% | ₹1,25,613 | +17.5% |
| Mazagon Dock | ₹879.8 | +9% | ₹3,601.1 | +14.6% |
| NCC | ₹122.5 | -36.6% | ₹4,868.3 | -8.9% |
| Physicswallah | ₹100.5 | +9.7% | ₹1,082.4 | +33.7% |
| Rail Vikas Nigam | ₹322.8 | +3.7% | ₹4,684.5 | +2.6% |
| SKF India | ₹62 | -43.4% | ₹576.6 | -54.1% |
| Tata Motors PV | घाटा ₹233 | घाटे में | ₹15,268 | +25.8% |
Sun Pharma : असम में ₹500 करोड़ के निवेश से नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी, 500 से अधिक नौकरियां बनने की उम्मीद।
Emami : कंपनी फिर से ग्रामीण बाजारों पर फोकस बढ़ा रही है, छोटे पैक और वैल्यू ऑफर पर जोर।
KRBL : कंपनी ने हेल्थ सेगमेंट में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स चावल लॉन्च किया।
UltraTech Cement : अलीगढ़ यूनिट में 2.7 MTPA ग्राइंडिंग क्षमता जोड़ी, यूपी में कुल क्षमता 13.1 MTPA पहुंची।
IndiGo : CCI ने कथित अनुचित कारोबारी व्यवहार को लेकर विस्तृत जांच का आदेश दिया।
Knowledge Realty Trust : Q3 के लिए ₹695 करोड़ का वितरण घोषित।
Oberoi Realty : मुंबई में 11 एकड़ जमीन के लिए ₹5,400 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाई।
Federal Bank : RBI ने Asia II TopCo XIII Pte को बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी।
IPO मार्केट में भी हलचल
IPO मार्केट में Aye Finance और Fractal Analytics के आने वाले ऑफर आज निवेशकों की निगाहों में रहेंगे, जहां Aye Finance IPO का प्राइस बैंड ₹122-129 रखा गया है और ग्रे मार्केट प्रीमियम बेहद सीमित दिख रहा है, जबकि Fractal Analytics IPO में प्रीमियम लगातार घट रहा है, जो लिस्टिंग सेंटिमेंट और सब्सक्रिप्शन की दिशा पर संकेत देता है और बाज़ार में IPO वैल्यूएशन पर निवेशकों की चहुंपाई बने हुए है।
बाजार के लिए क्या है संकेत?
आज निवेशकों का फोकस कमाई की गुणवत्ता, मार्जिन ट्रेंड, विस्तार योजनाओं और IPO वैल्यूएशन पर रहेगा। ऐसे में व्यापक बाजार भले सीमित दायरे में रहे, लेकिन चुनिंदा शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
