बिजनेस

2 साल में स्टॉक में 200 फीसदी की बढ़ोतरी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स को भारतीय रेलवे से मिला नया ऑर्डर

स्मॉलकैप कंपनी MIC Electronics के शेयर सोमवार, 3 जून को चर्चा में रहे, जब कंपनी ने भारतीय रेलवे से नया ऑर्डर जीतने की घोषणा की। कंपनी को यह ऑर्डर पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से मिला है।

Image

MIC Electronics को भारतीय रेलवे से नया ऑर्डर

स्मॉलकैप कंपनी MIC Electronics के शेयर सोमवार, 3 जून को चर्चा में रहे, जब कंपनी ने भारतीय रेलवे से नया ऑर्डर जीतने की घोषणा की। कंपनी को यह ऑर्डर पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से मिला है। इस ऑर्डर में प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर इलेक्ट्रॉनिक कोच इंडिकेशन बोर्ड (CIB), यात्री आरक्षण केंद्र (UTS/PRS) के लिए किराया डिस्प्ले बोर्ड,और वीडियो वॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इस काम की कुल कीमत ₹1.11 करोड़ है और इसे 6 महीने में पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है। इसके अलावा, कंपनी को ₹60 लाख का एक और ऑर्डर भी मिला है, जिसमें रेलवे के लिए इमरजेंसी लाइटिंग यूनिट्स (ELU) की आपूर्ति की जाएगी।

शेयर में शुरुआती तेजी, फिर मुनाफावसूली

नए ऑर्डर की खबर के बाद MIC Electronics के शेयर आज 2.5% की तेजी के साथ ₹60.47 पर खुले और इंट्राडे हाई ₹60.90 तक पहुंच गए। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे तक बाजार में बिकवाली के दबाव के चलते शेयर ₹59.50 पर 0.80% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

शानदार रिटर्न्स

MIC Electronics ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 22% का रिटर्न दिया है, जबकि दो साल में यह बढ़कर 203% हो गया। तीन साल में निवेशकों को 246% का मुनाफा हुआ है। सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन कंपनी ने पांच सालों में दिखाया है, जहां इसने करीब 8400% की अभूतपूर्व छलांग लगाई है। इस दमदार प्रदर्शन के साथ MIC Electronics का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,434.98 करोड़ हो चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article