Stock Market holiday: हर सुबह स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सुबह शेयर बाजार खुलने का इंतजार रहता है। जैसा की बाजार हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार बुधवार 17 जुलाई को शेयर मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। दरअसल मुहर्रम की कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17 जुलाई को ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE ने अपनी तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, शेयरों में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही SLB, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। बजट से पहले अब तीन दिन ही शेयर बाजार खुला रहेगा। मुहर्रम इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है। इसके साथ नया इस्लामिक साल शुरू होता है। यह इसी वजह से 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद रहेगा।
जानें साल के बाकी दिनों में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार
July 17, 2024: मुहर्रम
August 15, 2024: स्वतंत्रता दिवस
October 2, 2024: गांधी जयंति
November 1, 2024: दिवाली प्रतिपदा
November 15, 2024: गुरुनानक जयंति
December 25, 2024: क्रिसमस
शेयर बाजार अगस्त और अक्टूबर में एक एक दिन के लिए बंद होगा। हालांकि इसके अलावा शनिवार और रविवार को हर हफ्ते बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। नवंबर में शेयर बाजार वीकेंड के अलावा और दो दिन बंद रहने वाला है। नवंबर में एक दिन दिवाली प्रतिपदा पर और एक दिन गुरुनानक जयंति के मौके पर बंद रहेगा। जबकि दिसंबर में वीकेंड के अलावा एक दिन 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन बाजार बंद रहेगा।
