बिजनेस

Apollo Tyres Share Price Target : इस स्टॉक से थोड़े समय में अच्छा रिटर्न का मौका! जानें कितना मिला टारगेट प्राइस

Apollo Tyres Share Price Target : मॉर्गन स्टेनली ने भी 472 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयरों पर समान-भार रेटिंग बनाए रखी। वैश्विक ब्रोकरेज ने कहा कि मूल्य वृद्धि मार्जिन पर ध्यान केंद्रित करती है और उन्हें कमोडिटी और विनियामक लागतों में तेज वृद्धि को देखते हुए सीमित आय की उम्मीद है।

Image

टायर सेक्टर की कंपनी Apollo Tyres।

Photo : Times Now Digital

Apollo Tyres Share Price Target : शेयर मार्केट में यदि आप कम समय के निवेश के लिए स्टॉक खोज रहे हैं तो आपको दी गई जानकारी काम की हो सकती है। Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी ने ET NOW Swadesh के खास शो ‘ट्रेड का चौका’ में टायर सेक्टर की कंपनी Apollo Tyres पर निवेश करने की राय दी है। और इसका टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस बताया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर सोमवार को 3.5 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ था। एक्सपर्ट ने Apollo Tyres पर निवेशकों को राय दी है कि 8-10 सेशन के कंसोलिडेशन के बाद शेयर में एक ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Apollo Tyres Share Price Target

उनका कहना है कि इस शेयर को मौजूदा प्राइस पर मेरी राय BUY करने की रहेगी। एक्सपर्ट ने अगले 3-4 दिन के लिए 580 रुपये का टारगेट और 525 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

Apollo Tyres Share Price History

बीएसई पर कंपनी का शेयर सोमवार को 4.01 फीसदी चढ़कर 539.75 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर में पिछले 1 हफ्ते में 3 प्रतिशत से अधिक उछाल देखने को मिला है। पिछले 1 महीने में इसके शेयर ने 12 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह 13 प्रतिशत से अधिक उछला है। सालाना आधार पर कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 29 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है और पिछले 3 साल में 132 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 191 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।

Apollo Tyres Dividend History

कंपनी ने 5 जुलाई 2024 को निवेशकों को 6 रुपये का डिविडेंड दिया है। इससे पहले साल 2023 में कपनी ने 4.5 रुपये का डिविडेंड दिया था जिसमें 0.5 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल था। साल 2022 में कंपनी ने 3.25 रुपये का डिविडेंड और साल 2021 में 3.5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article