बिजनेस

Stock Market Today: Sensex-Nifty ने गंवा दी सारी बढ़त, रिलायंस-टाटा स्टील और एशियन पेंट्स में तेजी, HDFC Bank फिसला

Stock Market Today: प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Image

शेयर बाजार ने गंवाई सारी बढ़त

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में हल्की तेजी
  • शुरुआती अधिकतर बढ़त खत्म
  • एशियन पेंट्स में तेजी

Stock Market Today: प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। करीब साढ़े 10 बजे सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 73,780.81 पर है, जबकि निफ्टी 26 अंक मजबूत होकर 22,365.20 पर है। हालांकि बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.36 अंक उछलकर 74,308.59 पर और एनएसई निफ्टी 154 अंक चढ़कर 22,491.30 पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें -

किन शेयरों में तेजी और किन में गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट आई। वहीं, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान में हैं।

एशियाई बाजारों का हाल कैसा रहा

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी ऊपर चढ़े। वहीं बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ।

FII की बिकवाली जारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 69.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंकों की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। 10 दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 254.65 अंकों की उछाल के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article