बिजनेस

Share Market Today : शेयर बाजार में जोश! Nifty-Sensex उछले; 5 वजहों से आई तेजी

शेयर बाजार ने पिछले 7 सत्र की कमजोरी का रुख छोड़ते हुए गुरुवार को मजबूत शुरुआत की है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में जहां 585 अंक की तेजी है। वहीं, Nifty 147 अंक उछल गया।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock

Stock Market Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को शानदार शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में Nifty करीब 147 अंक की तेजी के साथ 24,225.45 के आसपास पहुंच गया, जबकि Sensex 585 अंक चढ़कर 77,502.23 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में खरीदारी का असर सिर्फ दिग्गज शेयरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी मजबूत तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल बाजारों से मिला बड़ा सपोर्ट

भारतीय बाजार को सुबह सबसे बड़ा सपोर्ट एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिला। एशियाई बाजारों में Nikkei 225 करीब 0.96%, हैंग सेंग 1.09% और KOSPI 6.24% की जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई कंपोजिट भी करीब 0.28% ऊपर था। वहीं, अमेरिकी बाजार से भी पॉजिटिव संकेत मिले। S&P 500 करीब 0.21%, नैस्डैक 0.16% और डाउ जोंस फ्यूचर्स 0.04% ऊपर थे। ग्लोबल बाजारों का यह मजबूत सेंटीमेंट भारतीय निवेशकों के लिए शुरुआती ट्रिगर बना।

बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी

आज बाजार की तेजी में बैंकिंग और वित्तीय शेयरों की अहम भूमिका रही। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) करीब 0.52% ऊपर 57,535 के स्तर पर था। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.79% चढ़ा, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.76% ऊपर रहा। फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक इंडेक्स में करीब 0.97% और मिड-स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में लगभग 0.99% की तेजी देखी गई। IT Sector भी बाजार को मजबूती दे रहा है। Nifty IT करीब 0.86% ऊपर 30,694 के आसपास कारोबार कर रहा था। बैंकिंग और आईटी जैसे बड़े सेक्टरों में खरीदारी से निफ्टी और सेंसेक्स को सपोर्ट मिला।

मिडकैप-स्मॉलकैप में भी दिखा दम

बाजार की तेजी की खास बात यह रही कि निवेशकों की दिलचस्पी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 0.51%, मिडकैप 150 करीब 0.53% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग 0.65% ऊपर रहा। स्मॉलकैप 50 में भी 0.65% की तेजी थी। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 500 भी करीब 0.48% ऊपर था।

India Vix में गिरावट से बढ़ा भरोसा

बाजार की तेजी के बीच India Vix करीब 2.82% गिरकर 11.00 के स्तर पर आ गया। वीआईएक्स में गिरावट आमतौर पर बाजार में निकट अवधि के उतार-चढ़ाव को लेकर डर कम होने का संकेत देती है। निवेशकों के बीच बेहतर सेंटीमेंट के कारण रिस्क लेने की क्षमता बढ़ती दिखाई दे रही है।

क्रूड और रुपये पर भी नजर

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड 91.91 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 84.53 डॉलर पर था। कच्चे तेल में मजबूती भारत के लिए चिंता का कारण हो सकती है, लेकिन फिलहाल इसका असर घरेलू इक्विटी बाजार पर हावी नहीं दिख रहा। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 95.64 पर था और 0.14% मजबूत हुआ। रुपये में मजबूती भी बाजार के सेंटीमेंट के लिए राहत की बात है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article