बिजनेस

Stock Market Today: गिरावट से उभरा शेयर बाजार ! विदेशी निवेश से मिला सपोर्ट, मारुति-RIL-ICICI बैंक में मजबूती

Stock Market Today: विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.05 अंक की बढ़त के साथ 81,676.35 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक चढ़कर 24,896.20 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसेक्स 228.13 अंक की बढ़त के साथ 81,812.04 अंक पर और निफ्टी 82.25 अंक चढ़कर 24,937.70 अंक पर कारोबार करने लगा।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • संभला शेयर बाजार
  • मारुति-RIL-ICICI बैंक में बढ़त
  • निफ्टी 42.80 अंक चढ़ा

Stock Market Today: विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.05 अंक की बढ़त के साथ 81,676.35 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक चढ़कर 24,896.20 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसेक्स 228.13 अंक की बढ़त के साथ 81,812.04 अंक पर और निफ्टी 82.25 अंक चढ़कर 24,937.70 अंक पर कारोबार करने लगा।

ये भी पढ़ें -

इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में नुकसान दर्ज किया गया।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

क्रूड के दाम कहां पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 8,207.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article