बिजनेस

Stock Market Holiday in October: अक्टूबर 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियां, BSE-NSE अगले महीने कितने दिन बंद रहेंगे?

Stock Market Holiday 2024: यदि आप भारतीय शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको शेयर बाजार अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अक्टूबर महीने में शनिवार और रविवार को छोड़कर कुल कितने दिन बंद रहेंगे हम यहां आपको उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Image

अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट?

Photo : iStock

Stock Market holiday: भारतीय शेयर बाजार जैसे कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अक्टूबर महीने में शनिवार और रविवार को छोड़कर कुल एक दिन बंद रहेंगे। अवकाश के अवसर पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग और सेटलमेंट बंद रहेंगे।

शेयर बाजार अवकाश कैलेंडर 2024

क्रमांकतारीखदिनविवरण
122-जनवरी-2024सोमवारविशेष अवकाश
226-जनवरी-2024शुक्रवारगणतंत्र दिवस
308-मार्च-2024शुक्रवारMahashivratri
425-मार्च-2024सोमवारहोली
529-मार्च-2024शुक्रवारगुड फ्राइडे
611-अप्रैल-2024गुरुवारईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)
717-अप्रैल-2024बुधवारShri Ram Navmi
801-मई-2024बुधवारमहाराष्ट्र दिवस
920-मई-2024सोमवारआम संसदीय चुनाव
1017-जून-2024सोमवारबकरीद आईडी
1117-जुलाई-2024बुधवारमोहर्रम
1215-अगस्त-2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष
१३02-अक्टूबर-2024बुधवारMahatma Gandhi Jayanti
1401-नवंबर-2024शुक्रवारDiwali Laxmi Pujan*
1515-नवंबर-2024शुक्रवारPrakash Gurpurb Sri Guru Nanak Dev
1625-दिसंबर-2024बुधवारक्रिसमस

अक्टूबर में शेयर बाजार में अवकाश

बीएसई और एनएसई जैसे भारतीय स्टॉक एक्सचेंज 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे, जो एक राष्ट्रीय अवकाश है।

Share Market Open Close Time: शेयर बाजार समय

इक्विटी सेगमेंट पर ट्रेडिंग सप्ताह के सभी दिनों में होती है (शनिवार और रविवार तथा एक्सचेंज द्वारा पहले से घोषित छुट्टियों को छोड़कर)।

इक्विटी सेगमेंट का बाजार समय इस प्रकार है:

1) प्री-ओपन सेशन

ऑर्डर एंट्री एवं बदलाव के लिए: 09:00 बजे

ऑर्डर एंट्री एवं बदलाव के लिए बंद: 09:08 बजे

2) नियमित ट्रेडिंग सत्र

सामान्य बाजार खुलने का समय: 09:15 बजे

सामान्य बाजार बंद होने का समय : 15:30 बजे

3) समापन सत्र

समापन सत्र 15.40 बजे से 16.00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा

4) ब्लॉक डील सत्र का समय

यह विंडो सुबह 08:45 बजे से 09:00 बजे के बीच होता है।

दोपहर की विंडो: यह विंडो दोपहर 02:05 बजे से 2:20 बजे के बीच होता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article