बिजनेस

Stock Market Closing: लगातार 5 दिन गिरने के बाद आज शेयर बाजार में आई मजबूती, रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर में हुई जोरदार खरीदारी

Stock Market Closing: पिछले पांच कारोबारी सत्रों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी के रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी खरीदारी देखने को मिली।

Image

शेयर बाजार में आई मजबूती

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई मजबूती
  • 5 दिन से आ रही थी कमजोरी
  • रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर में तेजी

Stock Market Closing: पिछले पांच कारोबारी सत्रों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी के रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,540.17 पर बंद हुआ और निफ्टी 165.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,753.45 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

निफ्टी बैंक और निफ्टी मिडकैप 100

निफ्टी बैंक 558.40 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,317.60 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 186.15 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,092.9 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26.50 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,687.80 पर बंद हुआ। हाल ही में हुई बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में आशावाद दिखा।

क्या रहे तेजी के फैक्टर

बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिका में पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडीचर (पीसीई) की अपेक्षा से कम आंकड़े ने ब्याज दर-सेंसिटिव सेक्टर में निवेशकों की धारणा को मजबूत किया। व्यापक आधार पर खरीदारी देखी गई, जिसमें मेटल क्षेत्र को स्टील आयात करों में वृद्धि से विशेष रूप से लाभ हुआ।

जानकारों ने बताया, "पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट के बावजूद, नए कैटेलिस्ट की कमी और त्योहारी सीजन और छुट्टियों के प्रभाव के कारण शॉर्ट टर्म आउटलुक स्थिर रहने की उम्मीद है।"

किन सेक्टरों में आई गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,640 शेयर हरे निशान और 2,445 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर, ऑटो, मीडिया और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। वहीं, जोमैटो, मारुति, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

एफआईआई ने की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 दिसंबर को 3,597.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,374.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुरुआती कारोबार में, सकारात्मक मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में 600 से अधिक अंकों का उछाल देखा गया था। (इनपुट - आईएएनएस)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार क्लोजिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article