Daily Upper Circuit Stocks: इसे शेयर कहने से बेहतर रॉकेट कहना ठीक रहेगा, क्योंकि यह गजब की रफ्तार से उड़ता ही जा रहा है। पिछले पांच दिन में इस शेयर ने 50% से ज्यादा का धांसू रिटर्न दिया है। जबकि, इसकी ग्रोथ स्टोरी पर पीछे नजर डालें, तो पिछले 1 महीने में यह 90% से ज्यादा का धांसू रिटर्न दे चुका है। वहीं, लॉन्ग टर्म में देखा जाए, तो पिछले 5 साल में यह स्टॉक 440 % का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। लेकिन, आज इसने 5% के अपर सर्किट के बाद ऐसी गुलाटी मारी है कि कई निवेशकों को दिन में तारे दिखने लगे हैं। क्योंकि, अपर सर्किट में कारोबार बंद होने के बाद अचानक स्टॉक लोअर सर्किट में बंद हो गया।
क्या रिटेलर्स के लिए ट्रैप थी ग्रोथ?
बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई कंपनी कुछ ऐसा कर रही है, जिससे यह स्टॉक इतनी तेजी से भाग रहा है, या ये रिटेल ट्रेडर्स के लिए एक ट्रैप है। क्योंकि, एक ही दिन में इसमें कारोबार की शुरुआत में अपर सर्किट लगा और फिर लोअर सर्किट में पहुंचकर कारोबार बंद हो गया। जाहिर है पिछले पांच दिन और 1 महीने के ललचाने वाले रिटर्न देखकर बहुत से ट्रेडर्स ने आज भी अपर सर्किट देखकर इसमें निवेश किया होगा, लेकिन अब उनका पैसा इसमें फंस गया है।

DCM Financial में एक ही दिन में अपर और लोअर सर्किट लगने के बाद कारोबार बंद
मंगलवार को स्टॉक प्राइस 8.54 रुपये पर ओपन हुई। जबकि कल का क्लोजिंग प्राइस 8.15 रुपये रहा और 8.55 रुपये पर पहुंचते ही अपर सर्किट लग गया। यह स्टॉक 5% की सर्किट लिमिट में ट्रेड करता है। इसके बाद 10:30 बजे इसमें तेजी गिरावट आई और भाव 7.75 रुपये पर पहुंच गई, जहां लोअर सर्किट लग गया। फिलहाल, 85,756 के करीब शेयर फिलहाल बिकने के लिए पड़े हैं, लेकिन लोअर सर्किट की वजह से ट्रेड बंद हो गया है। वहीं, 5 न का रिनर्ट देखें, तो 11 मार्च को शेयर 5.62 पर बंद हुआ। वहीं, आज का डे हाई यानी 8.55 रहा। इस तरह पांच दिन मे करीब 52% तेजी देखने को मिली।
क्या करती है कंपनी?
यहां, जिस कंपनी के स्टॉक की बात हो रही है, वह DCM Financial Services है। 1991 में बनी DCM फाइनेंशियल सर्विसेज असल में फाइनेंस और लीजिंग का काम करती है। DCMFSL इंटर-कॉर्पोरेट डिपॉजिट और इन्वेस्टमेंट से जुड़े फाइनेंशियल ऑपरेशन के बिजनेस में है। अभी, कंपनी सभी कर्ज चुकाने या मौजूदा एसेट्स को मेंटेन करने के अलावा कोई और काम नहीं कर रही है।
किन कंपनियों से है मुकाबला?
DCM Financial Services के पीयर ग्रुप में Jio Financial, Tata Investment Corporation, Aditya Birla Capital जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, बिजनेस के लिहाज से DCM फाइनेंशियल इन सभी के आगे कहीं नहीं टिकती है। क्योंकि, जियो फाइनेंसियल ने Q3 में 268.98 करोड़ का प्रॉफिट रिपोर्ट किया है, जबकि DCM Financial Services का मार्केट कैप ही महज 18.70 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दिसंबर 2022 से अबतक कंपनी लगातार घाटा रिपोर्ट कर रही है।
कैसी है बैलेंस शीट और कैश फ्लो
किसी भी कंपनी की वित्तीय सेहत के लिहाज से उसकी बैलेंस शीट और कैश फ्लो दो अहम पैरामीटर होते हैं। DCM Financial Services की बैलैंस शीट को देखें, तो 2014 से 2025 के बीच इसके एसेट्स और लायबिलिटी में लगातार कमी आई है। मार्च 2014 में जहां कंपनी के कुल एसेट्स 86.50 करोड़ के थे, जो सितंबर 2025 में घटकर 20.79 करोड़ रुपये रह गए हैंं। वहीं, कैश फ्लो के मोर्चे पर भी कंपनी की हालत नाजुक है। कैश फ्लो पिछले एक साल से लगातार नेगेटिव बना हुआ है।
शेयर होल्डिंग पैटर्न कैसा
कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न से भी यह साफ समझ आता है कि कंपनी के प्रमोटर की हिस्सेदारी 39.50% पर स्थिर है। वहीं, FII पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) की हिस्सेदारी भी 6% पर स्थिर बनी हुई है। जबकि, रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी कंपनी में 54.33% है।
क्यों बचकर रहें निवेशक?
कंपनी की पिछले पांच वर्ष की सेल्स ग्रोथ नेगेटिव में है। इसके अलावा बुक वैल्यू भी नेगेटिव 22 है। इससे पता चलता है कि कंपनी एक्टिव बिजनेस में नहीं है। इसके अलावा कर्ज के भुगतान के लिए भी कवरेज पर्याप्त नहीं है। लिहाजा, कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव के पीछे
अभी क्यों चर्चा में आई?
9 मार्च के बाद से कंपनी के शेयरो में लगातार तेजी देखने को मिली है। इसे लेकर कंपनी एक्सचेंज को सफाई देते हुए कहा है कि उनकी तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी नहीं छिपाई गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि शेयर प्राइस में आ रहा बदलाव मार्केट ड्रिवन है। टेक्निलकल ब्रेकआउट के चलते शेयर प्राइस में तेजी है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
