बिजनेस

Neem Leaf Powder: 50 हजार रु में शुरू हो जाएगा नीम पाउडर का बिजनेस, 1 किलो पर होगी 1000 रु की कमाई

Neem Leaf Powder Business: गांवों में अकसर घरों में नीम का पेड़ होता है। यदि आपके घर में नीम का पेड़ नहीं है तो आप नीम का पेड़ खरीद भी सकते हैं। या फिर आस-पास के जंगल से नीम के पत्ते ला सकते हैं।

Image

नीम के पत्तों के पाउडर का बिजनेस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आसान है नीम पाउडर का बिजनेस
  • फ्री में भी हो सकता है शुरू
  • ऑनलाइन बेच सकते हैं अपना प्रोडक्ट

Neem Leaf Powder Business: नीम पाउडर एक नेचुरल प्रोडक्ट है जिसका उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। यह एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है और इसे कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। ऑर्गेनिक और हर्बल उपचारों के फायदों को लेकर लोगों की बढ़ती जागरूकता के बीच दुनिया भर में नीम पाउडर की दुनिया भर में मांग बढ़ी है। इसका बाजार ग्रोथ कर रहा है। ये आपके लिए एक नये बिजनेस आइडिया का मौका हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप नीम पाउडर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

बिना पैसों के हो सकता है शुरू

गांवों में अकसर घरों में नीम का पेड़ होता है। यदि आपके घर में नीम का पेड़ नहीं है तो आप नीम का पेड़ खरीद भी सकते हैं। या फिर आस-पास के जंगल से नीम के पत्ते ला सकते हैं। शहर में भी जगह हो तो आप अपने नीम के पेड़ लगाएं और इसकी पत्तियों को जमा करें। यदि आप पेड़ खरीदेंगे एक नीम का पेड़ आपको 8-10 हजार में मिलेगा। 3 पेड़ आपको 30 हजार में मिल जाएंगे।

कैसे बनाएं पाउडर

पत्तों को इकट्ठा करें और उन्हें अच्छे से धोकर धूप में 3-4 दिन खूब सुखाएं, जिससे उन्हें आसानी पीसकर पाउडर बनाया जा सके। एक पत्ती को हाथ से मसलें और देखें कि पत्ता करारा हुआ या नहीं। फिर सारी पत्तियों को घर के मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें या एक बड़ा ग्राइंडर ले आएं, जो 20000 रु तक में मिल सकता है। अंत में पाउडर में से मोटे टुकड़े छानकर अलग कर दें। बस आपका पाउडर तैयार।

कैसे बेचें पाउडर

आप अमेजन और फ्लिप्कार्ट पर अपना पाउडर बेच सकते हैं। इसका रेट 32 रु से 99 रु प्रति 100 ग्राम यानी करीब 320 रु से 1000 रु प्रति किलो तक हो सकता है। जितना अधिक आप बेच सकेंगे, उतना मुनाफा कमा पाएंगे। आप लोकल मार्केट और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की दुकानों पर भी अपना पाउडर सप्लाई कर सकते हैं।

पैकिंग है जरूरी

ये नीम का पाउडर आपका प्रोडक्ट है, इसलिए इसकी पैकिंग शानदार रखें और मार्केटिंग भी खूब करें। अपने ब्रांड का नाम रखें और बिजनेस के लिए जीएसटी नंबर, फ़ूड लाइसेंस और कंपनी का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। इससे कस्टमर्स और होलसेल खरीदारों का आप पर भरोसा बढ़ेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article