बिजनेस

चाय-समोसे से भी सस्ता हुआ Mutual Fund में निवेश! सिर्फ ₹10 में करें 'Rozana SIP' की शुरुआत

अब आप सिर्फ 10 रुपये से म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। एक्सिस म्यूचुअल फंड ने देश में पहली बार इतनी कम रकम वाली SIP की शुरुआत की है। चेक करें पूरी डिटेल

Image

छोटी SIP बचत की आदत करती है मजबूत

Mutual Fund SIP बचत की मजबूत आदत बनाने और लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन गोल पूरा करने के लिए बेहद अहम है। लेकिन, कई बार लोग अक्सर पैसे की तंगी या दूसरी वजहों से SIP को मिस कर देते हैं। ऐसे में बचत की आदत को पक्का करने और म्यूचुअल फंड में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 10 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है।

देश की दिग्गज एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक, एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने रिटेल निवेशकों को ध्यान में रखते हुए डेली 'रोजाना एसआईपी' (Rozana SIP) लॉन्च की है। अब आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए हर महीने हजारों या सैकड़ों रुपये एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। आप रोज की एक चाय या समोसे की कीमत यानी सिर्फ ₹10 प्रतिदिन से अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकते हैं।

क्या है Rozana SIP?'

रोजाना एसआईपी एक हाई-फ्रीक्वेंसी डिजिटल इन्वेस्टमेंट योजना है, जो आपको एक ही बार में कई म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश का मौका देती है। यहां न्यूनतम निवेश मात्र ₹10 रुपये से शुरू होता है। इस योजना के तहत कई योजनाओं में हर दिन निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आपको 2 योजनाओं का चयन करना होगा।आप अपनी पसंद के हिसाब से अधिकतम 10 योजनाओं में पैसे लगा सकते हैं।

इन 11 स्कीम्स में लगा सकते हैं पैसा

एक्सिस म्यूचुअल फंड ने अपनी 'रोजाना एसआईपी' के बास्केट में इक्विटी, हाइब्रिड, गोल्ड और डेट (Debt) सेगमेंट की 11 टॉप स्कीम्स को शामिल किया है।

  • Axis Small Cap Fund
  • Axis Mid Cap Fund
  • Axis Large Cap Fund
  • Axis Flexi Cap Fund
  • Axis Multicap Fund
  • Axis Value Fund
  • Axis Gold Fund
  • Axis Balanced Advantage Fund
  • Axis Multi Asset Allocation Fund
  • Axis Short Duration Fund
  • Axis Ultra Short Duration Fund

किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह प्रोडक्ट खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो एकमुश्त बड़ी रकम निवेश करने से हिचकिचाते हैं। मसलन, स्टूडेंट्स और युवा पॉकेट मनी से रोज ₹10-20 बचाकर आसानी से निवेश की आदत डाल सकते हैं। गिग इकोनॉमी वर्कर्स जैसे- जोमैटो, स्विगी, ओला-उबर के डिलीवरी पार्टनर्स और ड्राइवर्स जो रोजाना कमाते हैं। इसके अलावा फ्रीलांसर्स और छोटे व्यापारी जिनकी मासिक आय निश्चित नहीं होती, बल्कि दैनिक या साप्ताहिक आधार पर बदलती रहती है। ऐसे लोग इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

रोजाना एसआईपी के फायदे

हर महीने एक साथ ₹500 या ₹1,000 कटने के बजाय रोज ₹10-20 कटना आपकी जेब और मासिक बजट को बिल्कुल प्रभावित नहीं करता। इसके अलावा आप हर दिन बाजार में पैसा लगा रहे हैं, इसलिए आपको बाजार के उतार-चढ़ाव (Volatility) का सबसे बेहतरीन एवरेजिंग लाभ मिलेगा। बाजार गिरेगा तो ज्यादा यूनिट्स मिलेंगी, बढ़ेगा तो मुनाफा होगा। लंबे समय तक रोजाना निवेश करने से आपका पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है। छोटी सी शुरुआत भी भविष्य में लाखों का कॉर्पस बना सकती है।

    डिस्क्लेमर: Times Now Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article