बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 जून 2026: 4 दिन बाद 1700 रु बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 22 June 2026 : सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन बाद आज बाजार ओपन होने के बाद फिर से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने में लगातार 4 दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा और इसका भाव 1,700 रुपये बढ़कर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव आज रात तक0.67% बढ़कर यानी 986 रुपये तेजी के साथ 1,48,189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले कारोबारी दिन यह 1,47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 49.93 डॉलर या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 4,210.19 डॉलर प्रति औंस हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 144970 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दो दोपहर तक 1,46,664 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,48,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 144970 रुपये प्रति 10 ग्राम146664 रुपये प्रति 10 ग्राम147310 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 144390 रुपये प्रति 10 ग्राम146077 रुपये प्रति 10 ग्राम146720 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 132793 रुपये प्रति 10 ग्राम134344 रुपये प्रति 10 ग्राम134936 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108728 रुपये प्रति 10 ग्राम109998 रुपये प्रति 10 ग्राम110482 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84808 रुपये प्रति 10 ग्राम85798 रुपये प्रति 10 ग्राम86176 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14883₹148830₹421926₹173593
22 कैरेट सोना₹13643₹136428₹386765₹159126
20 कैरेट सोना₹12403₹124025₹351605₹144660
18 कैरेट सोना₹11162₹111623₹316444₹130194
16 कैरेट सोना₹9922₹99220₹281284₹115728
14 कैरेट सोना₹8682₹86818₹246123₹101262
12 कैरेट सोना₹7442₹74415₹210963₹86796
10 कैरेट सोना₹6201₹62013₹175802₹72330

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146660₹134450₹110030
मुंबई₹146510₹134300₹109880
कोलकाता₹146510₹134300₹109880
चेन्नई₹148370₹136000₹113700
पटना₹146560₹134350₹109930
लखनऊ₹146660₹134450₹110030
मेरठ₹146660₹134450₹110030
अयोध्या₹146660₹134450₹110030
कानपुर₹146660₹134450₹110030
गाजियाबाद₹146660₹134450₹110030
नोएडा₹146660₹134450₹110030
गुरुग्राम₹146660₹134450₹110030
चंडीगढ़₹146660₹134450₹110030
जयपुर₹146660₹134450₹110030
लुधियाना₹146660₹134450₹110030
गुवाहाटी₹146510₹134300₹109880
इंदौर₹146560₹134350₹109930
अहमदाबाद₹146560₹134350₹109930
वडोदरा₹146560₹134350₹109930
सूरत₹146560₹134350₹109930
पुणे₹146510₹134300₹109880
नागपुर₹146510₹134300₹109880
नासिक₹146540₹134330₹109910
बैंगलोर₹146510₹134300₹109880
भुवनेश्वर₹146510₹134300₹109880
कटक₹146510₹134300₹109880
रायपुर₹146510₹134300₹109880
हैदराबाद₹146510₹134300₹109880
केरल₹146510₹134300₹109880

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: चांदी का आज का भाव, 22 जून 2026

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव ₹2,840 टूटकर ₹1,50,600 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को इसकी कीमत ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में कमजोरी देखने को मिली। हाजिर सोना $60.70 यानी 1.44% गिरकर $4,148.45 प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो दिल्ली के बाजार में सोना ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को इसमें ₹2,840 की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी बनी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव ₹3,392 यानी 2.27% गिरकर ₹1,45,917 प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना वायदा $95 यानी 2.24% टूटकर $4,150.90 प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्यों गिर रही हैं सोने की कीमतें?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों का रुझान फिलहाल डॉलर की तरफ बढ़ा है, जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है। साथ ही, अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की संभावना भी सोने के लिए नकारात्मक मानी जा रही है।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक HDFC Securities के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर की मजबूती ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। डॉलर इंडेक्स एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग कमजोर हुई है। वहीं, Lemon Markets के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग के मुताबिक, मजबूत डॉलर और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते के अगले चरण को लेकर अनिश्चितता भी बाजार पर असर डाल रही है। स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित उच्च स्तरीय बातचीत टलने के बाद निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। इससे होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीदों को झटका लगा है, जिसका असर वैश्विक बाजारों और सुरक्षित निवेश विकल्पों पर भी देखा जा रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article