बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 जून 2026: लगातार तीसरे दिन लुढ़की कीमत, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोना का ताजा भाव चाहिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 18 June 2026 : सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होते फिर गिरावट शुरू हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और आज यह 960 रुपये टूटकर 1,53,440 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव 2.68% घटकर यानी 4118 रुपये गिरावट के साथ 149761 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,879 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर 4,266.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,50,148 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 149332 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,48,093 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर बुलियन्स के मुताबिक 149,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,973₹149,730₹424,477₹174,642
22 कैरेट सोना₹13,725₹137,253₹389,104₹160,089
20 कैरेट सोना₹12,478₹124,775₹353,731₹145,535
18 कैरेट सोना₹11,230₹112,298₹318,358₹130,982
16 कैरेट सोना₹9,982₹99,820₹282,985₹116,428
14 कैरेट सोना₹8,734₹87,343₹247,612₹101,875
12 कैरेट सोना₹7,487₹74,865₹212,239₹87,321
10 कैरेट सोना₹6,239₹62,388₹176,866₹72,768

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 150148 रुपये प्रति 10 ग्राम149332 रुपये प्रति 10 ग्राम148093 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 149547 रुपये प्रति 10 ग्राम148734 रुपये प्रति 10 ग्राम147500 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 137536 रुपये प्रति 10 ग्राम136788 रुपये प्रति 10 ग्राम135653 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 112611 रुपये प्रति 10 ग्राम111999 रुपये प्रति 10 ग्राम111070 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 87837 रुपये प्रति 10 ग्राम87359 रुपये प्रति 10 ग्राम86634 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
Delhi₹151250₹138650₹113470
Mumbai₹151100₹138500₹113320
Kolkata₹151100₹138500₹113320
Chennai₹153060₹140300₹117500
Patna₹151150₹138550₹113370
Lucknow₹151250₹138650₹113470
Meerut₹151250₹138650₹113470
Ayodhya₹151250₹138650₹113470
Kanpur₹151250₹138650₹113470
Ghaziabad₹151250₹138650₹113470
Noida₹151250₹138650₹113470
Gurugram₹151250₹138650₹113470
Chandigarh₹151250₹138650₹113470
Jaipur₹151250₹138650₹113470
Ludhiana₹151250₹138650₹113470
Guwahati₹151100₹138500₹113320
Jalgaon₹151100₹138500₹113320
Indore₹151150₹138550₹113370
Ahmedabad₹151150₹138550₹113370
Surat₹151150₹138550₹113370
Vadodara₹151150₹138550₹113370
Pune₹151100₹138500₹113320
Nagpur₹151100₹138500₹113320
Nashik₹151130₹138530₹113350
Bengaluru₹151100₹138500₹113320
Bhubaneswar₹151100₹138500₹113320
Cuttack₹151100₹138500₹113320
Kerala₹151100₹138500₹113320
Raipur₹151100₹138500₹113320
Hyderabad₹151100₹138500₹113320

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत रुपये और कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाए रखी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 4,800 रुपये गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, जबकि चांदी की कीमत में 5,300 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,800 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में यह 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,327.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

बुधवार को फ्यूचर्स ट्रेडिंग में सोने की कीमतें 561 रुपये गिरकर 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, क्योंकि हाजिर बाजार में मांग कम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट्स 561 रुपये या 0.37 प्रतिशत गिरकर 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुए। ग्लोबल स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने के फ्यूचर्स 0.14 प्रतिशत गिरकर 4,325.04 डॉलर प्रति औंस हो गए। जानकारों का मानना है कि कीमती धातु की कीमतों में यह गिरावट कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग लगातार दूसरे दिन कमजोर रही क्योंकि मजबूत शेयर बाजार के बीच निवेशक बेहतर लाभ की तलाश में थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले सहित कई महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक कार्यक्रमों से पहले सतर्क रुख अपनाया। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के मौद्रिक नीति फैसले से पहले हाजिर सोना में स्थिरता देखी जा रही है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि किसी औपचारिक समझौते की दिशा में कोई भी प्रगति भू-राजनीतिक अनिश्चितता को कम कर सकती है, जबकि रुकावटें कीमती धातुओं की मांग को फिर से बढ़ा सकती हैं। इस बीच, बाजार प्रतिभागियों शुक्रवार को होने वाली अमेरिका-ईरान बैठक से पहले की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article