बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 दिसंबर 2025: फिसले सोना-चांदी, जानें अपने शहर के 24k, 22k, 18k गोल्ड के ताजा दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी बढ़ोतरी होती है तो कभी लुढ़कती है। लेकिन अधिकांश रूख तेजी का रहता है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Image

जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरती भी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,27,974 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,893 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए। दि

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशााम के रेट
सोना 24 कैरेट 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम127410 रुपये प्रति 10 ग्राम127974 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 127743 रुपये प्रति 10 ग्राम124350 रुपये प्रति 10 ग्राम127462 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 20 कैरेट 117483 रुपये प्रति 10 ग्राम113390 रुपये प्रति 10 ग्राम117224 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 96193 रुपये प्रति 10 ग्राम103200 रुपये प्रति 10 ग्राम95981 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 75030 रुपये प्रति 10 ग्राम82180 रुपये प्रति 10 ग्राम74865 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 179088 रुपये प्रति किलोग्राम177054 रुपये प्रति किलोग्राम178893 रुपये प्रति किलोग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹13,0580₹11,9710₹9,7980
मुंबई₹13,0430₹11,9560₹9,7830
कोलकाता₹13,0430₹11,9560₹9,7830
चेन्नई₹13,1340₹12,0390₹10,0390
पटना₹13,0480₹11,9610₹9,7880
लखनऊ₹13,0580₹11,9710₹9,7980
गाजियाबाद₹13,0580₹11,9710₹9,7980
नोएडा₹13,0580₹11,9710₹9,7980
गुडगांव₹13,0580₹11,971₹9,7980
जयपुर₹13,0580₹11,9710₹9,7980
अहमदाबाद₹13,0480₹11,9610₹9,7880
पुणे₹13,0430₹11,9560₹9,7830
लुधियाना₹13,0580₹11,9710₹9,7980
गुवाहाटी₹13,0430₹11,9560₹9,7830
इंदौर₹13,0480₹11,9610₹9,7880
कानपुर₹13,0580₹11,9710₹9,7980
सूरत₹13,0480₹11,9610₹9,7880
चंडीगढ़₹13,0580₹11,9710₹9,7980
बैंगलोर₹13,0430₹11,9560₹9,7830
अयोध्या₹13,0580₹11,9710₹9,7980
भुवनेश्वर₹13,0430₹11,9560₹9,7830
केरल₹13,0430₹11,9560₹9,7830
रायपुर₹13,0430₹11,9560₹9,7830
हैदराबाद₹13,0430₹11,9560₹9,7830

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग होने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 300 रुपये गिरकर 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। हालांकि, चांदी की कीमतें 1,500 रुपये बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं, जो लगातार दूसरे दिन की बढ़त दर्शाता है। पिछले कारोबार सत्र में यह 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना भाव 0.18 प्रतिशत बढ़कर 4,205.26 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी, 2026 माह में आपूर्ति वाले सोना अनुबंध का भाव 176 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,30,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,134 लॉट का कारोबार हुआ। पिछले हफ़्ते, सोने का भाव 958 रुपये या 0.74 प्रतिशत बढ़ा।

चांदी का वायदा भाव

हालांकि, चांदी का वायदा भाव 808 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 1,82,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जिसमें 14,281 लॉट के सौदे हुए। शुक्रवार को, चांदी की कीमत 7,096 रुपये यानी 3.98 प्रतिशत बढ़कर 1,85,234 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी। हालांकि एमसीएक्स में यह 1,83,408 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।पिछले हफ़्ते चांदी की कीमतों में 8,427 रुपये यानी 4.81 प्रतिशत की तेजी रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना स्थिर रहा क्योंकि निवेशक नीतिगत ब्याज दर के बारे में फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कॉमेक्स में, फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध की कीमत 4,244.2 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले हफ्ते यह 11.9 डॉलर यानी 0.28 प्रतिशत कम हुआ था। मार्च 2026 में डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा अनुबंध 0.54 प्रतिशत घटकर 58.73 डॉलर प्रति औंस रह गया। शुक्रवार को, चांदी 2.4 डॉलर यानी 4.19 प्रतिशत बढ़कर 59.90 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले हफ्ते, चांदी वायदा 1.89 डॉलर यानी 3.30 प्रतिशत बढ़ा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 10 दिसंबर को नीतिगत बैठक के पहले हाजिर सोना में बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया। यह लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,210 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पीएल वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंदरबीर सिंह जॉली ने कहा कि वैश्विक बाजार की अनिश्चितता के बीच सोना एक महत्वपूर्ण संपत्ति वर्ग के रूप में अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article