बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 अप्रैल 2026: 1500 रुपये घटे रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 April 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध बंद होने के बाद सोने की कीमतों में फिर बदलाव हुए। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 April 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध बंद होने के ऐलान के बाद सोने की कीमतों (gold rate today) में बड़े बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,500 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 1% बढ़कर यानी 1525 रुपये बढ़त के साथ 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव घटकर 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार सुबह तक 1,51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,49,536 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 149937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151121 रुपये प्रति 10 ग्राम149536 रुपये प्रति 10 ग्राम149937 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150516 रुपये प्रति 10 ग्राम148937 रुपये प्रति 10 ग्राम149337 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138427 रुपये प्रति 10 ग्राम136975 रुपये प्रति 10 ग्राम137342 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113341 रुपये प्रति 10 ग्राम112152 रुपये प्रति 10 ग्राम112453 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88406 रुपये प्रति 10 ग्राम87479 रुपये प्रति 10 ग्राम87713 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली151630139000113760
मुंबई151480138850113610
कोलकाता151480138850113610
चेन्नई152730140000116500
पटना151530138900113660
लखनऊ151630139000113760
मेरठ151630139000113760
अयोध्या151630139000113760
कानपुर151630139000113760
गाजियाबाद151630139000113760
नोएडा151630139000113760
गुरुग्राम151630139000113760
चंडीगढ़151630139000113760
जयपुर151630139000113760
लुधियाना151630139000113760
गुवाहाटी151480138850113610
इंदौर151530138900113660
अहमदाबाद151530138900113660
सूरत151530138900113660
पुणे151480138850113610
नागपुर151480138850113610
नासिक151530138880113640
बैंगलोर151480138850113610
वडोदरा151530138900113660
भुवनेश्वर151480138850113610
कटक151480138850113610
केरल151480138850113610
रायपुर151480138850113610
हैदराबाद151480138850113610

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,200 रुपये यानी 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 97.48 डॉलर यानी 2.07 प्रतिशत बढ़कर 4,803.33 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर डॉलर और वॉशिंगटन और तेहरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद राहत के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,007 रुपये यानी दो प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,296 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर, जून अनुबंध वाला सोना वायदा 129.12 डॉलर या लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 4,813.82 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के साथ दो हफ़्ते के युद्धविराम की घोषणा के बाद, जिससे होने वाली सैन्य लड़ाई टल गई, डॉलर के कमज़ोर होने से सोने की कीमतों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने का फैसला एक जरूरी समयसीमा से कुछ घंटे पहले आया, जिससे भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ और पूरे बाजार का माहौल बेहतर हुआ।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सर्राफा कीमतें मजबूत हुईं, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजार में बड़ी राहत वाली तेजी शुरू हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिसर्च एनालिस्ट (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में मजबूत बढ़त बनी रही और बुधवार को यह तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि वैश्विक जोखिम लेने की धारणा में सुधार के साथ डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी। यह अच्छा क्षण, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खुद से तय की गई समयसीमा से ठीक पहले हुए एक समझौते के बाद आया, जिन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की शर्त पर सैन्य कार्रवाई पर रोक की पुष्टि की। ईरान ने यह भी संकेत दिया कि युद्धविराम के दौरान जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता मुमकिन होगा, जिससे आपूर्ति की चिंताएं और कम हो जाएंगी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि ईरान युद्ध में युद्धविराम की घोषणा के बाद बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी आई। उन्होंने कहा कि युद्धविराम के घोषणा पर कच्चे तेल की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट के बाद जिंस, बॉन्ड और शेयर बाजार में तेजी आई, क्योंकि ऊर्जा दरों में गिरावट से अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के अवसर कम हो जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article