बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 अप्रैल 2026: रेट में 3200 रु इजाफा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 April 2026: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। आइए जानते हैं 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हो गया। इसके बाद कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,200 रुपये यानी 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात 9.30 बजे तक 1.44% बढ़कर यानी 2170 रुपये तेजी के साथ 1,52,459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,50,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.33% बढ़कर $4842 प्रति औंस हो गया है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1,53,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,52,068 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 147786 रुपये प्रति 10 ग्राम152068 रुपये प्रति 10 ग्राम151121 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 147194 रुपये प्रति 10 ग्राम151459 रुपये प्रति 10 ग्राम150516 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135372 रुपये प्रति 10 ग्राम139294 रुपये प्रति 10 ग्राम138427 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110840 रुपये प्रति 10 ग्राम114051 रुपये प्रति 10 ग्राम113341 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86455 रुपये प्रति 10 ग्राम88960 रुपये प्रति 10 ग्राम88406 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153970₹141150₹115520
मुंबई₹153820₹141000₹115370
कोलकाता₹153820₹141000₹115370
चेन्नई₹154910₹142000₹118600
पटना₹153870₹141050₹115420
लखनऊ₹153970₹141150₹115520
गाजियाबाद₹153970₹141150₹115520
नोएडा₹153970₹141150₹115520
गुरुग्राम₹153970₹141150₹115520
चंडीगढ़₹153970₹141150₹115520
जयपुर₹153970₹141150₹115520
मेरठ₹153970₹141150₹115520
अयोध्या₹153970₹141150₹115520
लुधियाना₹153970₹141150₹115520
गुवाहाटी₹153820₹141000₹115370
इंदौर₹153870₹141050₹115420
कानपुर₹153970₹141150₹115520
अहमदाबाद₹153870₹141050₹115420
सूरत₹153870₹141050₹115420
वडोदरा₹153870₹141050₹115420
पुणे₹153820₹141000₹115370
नागपुर₹153820₹141000₹115370
नासिक₹153850₹141030₹115400
बैंगलोर₹153820₹141000₹115370
भुवनेश्वर₹153820₹141000₹115370
कटक₹153820₹141000₹115370
केरल₹153820₹141000₹115370
रायपुर₹153820₹141000₹115370
हैदराबाद₹153820₹141000₹115370

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 600 रुपये के नुकसान के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर 4,659.16 डॉलर प्रति औंस हो गई। यह विदेशी बाज़ारों में निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 610 रुपये गिरकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने इस सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग को कम कर दिया और निवेशकों को सतर्क रखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 610 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,371 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,270 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 19.13 डॉलर या 0.41 प्रतिशत टूटकर 4,665.57 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-कमोडिटी सौमिल गांधी ने बताया कि सोने की कीमतों पर तब दबाव बढ़ा जब ट्रंप ने ईरान को एक नयी चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज को फिर से नहीं खोला गया, तो बिजली संयंत्रों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर नए सिरे से सैन्य हमले किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने मंगलवार की समयसीमा तय की थी। ईरान ने इस चेतावनी को खारिज कर दिया और पूरे पश्चिम एशिया में ऊर्जा संपत्तियों पर अपने हमले जारी रखे। इस बीच, भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ’ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में चेतावनी दी है कि अगर ईरान कोई समझौता नहीं करता है, तो ’आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

इस चेतावनी से सैन्य टकराव बढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई थीं। इन टिप्पणियों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 3.08 प्रतिशत बढ़कर 115.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया था और ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत बढ़कर 110.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। विश्लेषकों के अनुसार सर्राफा बाजारों में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि निवेशक नए संकेतों के लिए पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों और अमेरिका के आने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं।

गौर हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर आज रात प्रस्तावित बड़े हमलों को फिलहाल टालने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के द्विपक्षीय युद्धविराम की घोषणा की है। हालांकि, यह युद्धविराम एक महत्वपूर्ण शर्त पर निर्भर करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि ईरान को Strait of Hormuz को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित रूप से जहाजों की आवाजाही के लिए खोलना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article