बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 March 2026: चल रहे ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day or Mahila Diwas) पर सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 March 2026: ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day or Mahila Diwas) पर सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव बढ़कर 161675 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ थी। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 158751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 158751 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 158115 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 145416 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 119063 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 92869 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163800₹150150₹122880
मुंबई₹163640₹150000₹122730
कोलकाता₹163640₹150000₹122730
चेन्नई₹164180₹150500₹130700
पटना₹163700₹150050₹122780
लखनऊ₹163800₹150150₹122880
मेरठ₹163800₹150150₹122880
अयोध्या₹163800₹150150₹122880
कानपुर₹163800₹150150₹122880
गाजियाबाद₹163800₹150150₹122880
नोएडा₹163800₹150150₹122880
गुरुग्राम₹163800₹150150₹122880
चंडीगढ़₹163800₹150150₹122880
जयपुर₹163800₹150150₹122880
लुधियाना₹163800₹150150₹122880
गुवाहाटी₹163640₹150000₹122730
इंदौर₹163700₹150050₹122780
अहमदाबाद₹163700₹150050₹122780
सूरत₹163700₹150050₹122780
वडोदरा₹163700₹150050₹122780
नागपुर₹163640₹150000₹122730
पुणे₹163640₹150000₹122730
नासिक₹163670₹150030₹122760
बैंगलोर₹163640₹150000₹122730
भुवनेश्वर₹163640₹150000₹122730
कटक₹163640₹150000₹122730
केरल₹163640₹150000₹122730
रायपुर₹163640₹150000₹122730
हैदराबाद₹163640₹150000₹122730

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किये जाने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 848 रुपये बढ़कर 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 848 रुपये या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 1,272 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर भी तेजी का रुख रहा, जहां न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 5,115.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि हाल ही में कीमती धातु की कीमतों में तेज उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, भले ही वैश्विक रुझान मिश्रित रहे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, नए सिरे से सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग के कारण सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन जारी है। हालांकि, मुनाफावसूली से घरेलू बाजारों में बढ़त सीमित रही।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नई खरीदारी करने से सोने की कीमतों में यह उछाल आया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article