बिजनेस

सोने का भाव आज का 6 फरवरी 2026: रेट में उलटफेर, 3400 रुपये टूटा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 February 2026: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद सुधार देखने को मिला। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 February 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,400 रुपये यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। इसका पिछला बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उधर सोने के वायदा भाव कमजोरी के साथ खुले, लेकिन बाद में दिन में इसने अपनी सारी गिरावट को खत्म कर दिया और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम के लिए 1,53,047 रुपये पर कारोबार किया, जो 976 रुपये या 0.64 प्रतिशत अधिक था। पिछले कारोबारी दिन यह 975 रुपये या 0.64 प्रतिशत गिरकर 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह गुरुवार को 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत गिरकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गौर है कि इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 106.74 डॉलर यानी 2.23 प्रतिशत बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। सत्र की शुरुआत में इसने 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर को छुआ था।

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 1,52,502 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,51,489 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले उपभोक्ता अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम151489 रुपये प्रति 10 ग्राम152078 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 151891 रुपये प्रति 10 ग्राम150882 रुपये प्रति 10 ग्राम151469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 139692 रुपये प्रति 10 ग्राम138764 रुपये प्रति 10 ग्राम139303 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114377 रुपये प्रति 10 ग्राम113617 रुपये प्रति 10 ग्राम114059 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट89214 रुपये प्रति 10 ग्राम88621 रुपये प्रति 10 ग्राम88966 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153860₹141050₹115430
मुंबई₹153710₹140900₹115280
कोलकाता₹153710₹140900₹115280
चेन्नई₹155460₹142500₹122000
पटना₹153760₹140950₹115330
लखनऊ₹153860₹141050₹115430
मेरठ₹153860₹141050₹115430
कानपुर₹153860₹141050₹115430
गाजियाबाद₹153860₹141050₹115430
नोएडा₹153860₹141050₹115430
चंडीगढ़₹153860₹141050₹115430
गुरुग्राम₹153860₹141050₹115430
जयपुर₹153860₹141050₹115430
अहमदाबाद₹153760₹140950₹115330
पुणे₹153710₹140900₹115280
लुधियाना₹153860₹141050₹115430
गुवाहाटी₹153710₹140900₹115280
जलगांव₹153710₹140900₹115280
इंदौर₹153760₹140950₹115330
सूरत₹153760₹140950₹115330
नागपुर₹153710₹140900₹115280
नासिक₹153740₹140930₹115310
बैंगलोर₹153710₹140900₹115280
अयोध्या₹153860₹141050₹115430
वडोदरा₹153760₹140950₹115330
भुवनेश्वर₹153710₹140900₹115280
केरल₹153710₹140900₹115280
रायपुर₹153710₹140900₹115280
हैदराबाद₹153710₹140900₹115280
कटक₹153710₹140900₹115280

पिछले दिन सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 4,500 रुपये या करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सर्राफा कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई, जिसमें सोना 13 प्रतिशत तक लुढ़क गए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 137.32 डॉलर, या 2.77 प्रतिशत लुढ़ककर 4,826.99 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वायदा बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख और डॉलर मजबूत होने के बीच वायदा कारोबार में गुरुवरा को सोने की कीमतों में दो दिन की तेजी खत्म हो गई और इनमें करीब 10 प्रतिशत तक की तेज गिरावट देखी गई। इसी तरह, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत लुढ़ककर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि गुरुवार को यह 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव में गिरावट आई। कॉमेक्स पर अप्रैल डिलिवरी वाला सोना भी विदेशी व्यापार में 80 डॉलर या 1.61 प्रतिशत गिरकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले सत्र में, सोने ने फिर से 5,000 डॉलर का स्तर पार कर लिया था, जो करीब दो हफ्त के उच्चतम स्तर 5,113.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जिसके बाद यह 4,950.8 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे दो दिन से जारी तेजी का रुख पलट गया क्योंकि बहुमूल्य धातुओं को फिर से बिकवाली दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता का सामना करना पड़ा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि यह गिरावट मजबूत डॉलर, फेडरल रिजर्व के अधिकारी की सख्त टिप्पणियों और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के बीच आई। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस पमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि गुरुवार को हाजिर सोने में गिरावट आई क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ और कल ओमान में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले सावधानी बरती जा रही है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में हाल की तेजी खत्म हो गई। एमसीएक्स सोना फिसल गया और सप्ताह की शुरुआत में तेजी के बाद 1.49 - 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम के कम होने से वैश्विक सुरक्षित-निवेश की मांग कम हो गई, जिससे व्यापारियों ने अपनी लंबे सौदों को खत्म कर दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article