बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 जनवरी 2026: कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी घटती भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने के दाम 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,35,721 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,36,168 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। MCX पर आज सोना 1.5% बढ़कर ₹1,37,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट134782 रुपये प्रति 10 ग्राम135721 रुपये प्रति 10 ग्राम136168 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट134242 रुपये प्रति 10 ग्राम135178 रुपये प्रति 10 ग्राम135623 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट123460 रुपये प्रति 10 ग्राम124320 रुपये प्रति 10 ग्राम124730 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट101087 रुपये प्रति 10 ग्राम101791 रुपये प्रति 10 ग्राम102126 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट78848 रुपये प्रति 10 ग्राम79397 रुपये प्रति 10 ग्राम79658 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹137990₹126500₹103510
मुंबई₹137840₹126350₹103380
कोलकाता₹137840₹126350₹103380
चेन्नई₹139200₹127600₹106500
पटना₹137890₹126400₹103410
लखनऊ₹137990₹126500₹103510
कानपुर₹137990₹126500₹103510
अयोध्या₹137990₹126500₹103510
मेरठ₹137990₹126500₹103510
गाजियाबाद₹137990₹126500₹103510
नोएडा₹137990₹126500₹103510
चंडीगढ़₹137990₹126500₹103510
गुरुग्राम₹137990₹126500₹103510
जयपुर₹137990₹126500₹103510
अहमदाबाद₹137890₹126400₹103410
पुणे₹137840₹126350₹103380
लुधियाना₹137990₹126500₹103510
गुवाहाटी₹137840₹126350₹103380
इंदौर₹137890₹126400₹103410
सूरत₹137890₹126400₹103410
नागपुर₹137840₹126350₹103380
नासिक₹137870₹126380₹103410
बैंगलोर₹137840₹126350₹103380
भुवनेश्वर₹137840₹126350₹103380
केरल₹137840₹126350₹103380
रायपुर₹137840₹126350₹103380
हैदराबाद₹137840₹126350₹103380

पिछले सत्र में सोने की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला। सोना 1,100 रुपये की बढ़त के साथ 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 67.47 डॉलर यानी 1.56 प्रतिशत चढ़कर 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,36,448 रुपये हो गई।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 4,390 डॉलर के आसपास बना हुआ है। उनका कहना है कि इस तेजी के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं दिखता, लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं और सोने के लिए सकारात्मक बाजार माहौल इसकी वजह हो सकते हैं। अल्पकालिक परिदृश्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह आने वाली अहम अमेरिकी आर्थिक रिपोर्टें जैसे आईएसएम मैन्युफैक्चरिंग, आईएसएम नॉन-मैन्युफैक्चरिंग और नॉन-फार्म पेरोल डेटा जारी होने से पहले सोना 4,250 से 4,335 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर सकता है।

तेजी के पीछे कारण

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी भी सोने की कीमतों को सहारा दे रही है। मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी में तेजी का रुख बना रह सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article