बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर तेजी, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या है।

Image

सोना--चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 31 October 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं, कभी कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो कभी गिरावट होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवारको बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 1,49,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,200 रुपये की तेज बढ़त के साथ 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच, चांदी के भाव 2,000 रुपये घटकर 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गए। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा भाव गिरावट के साथ 1,21,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई और गिरावट के साथ 1,48,430 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 4,020.67 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव टूटकर 48.43 डॉलर प्रति औंस रहा। आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 119619 रुपये प्रति 10 ग्राम120815 रुपये प्रति 10 ग्राम120770 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 119140 रुपये प्रति 10 ग्राम120331 रुपये प्रति 10 ग्राम120286 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 109571 रुपये प्रति 10 ग्राम110667 रुपये प्रति 10 ग्राम110625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 89714 रुपये प्रति 10 ग्राम90611 रुपये प्रति 10 ग्राम90578 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 69977 रुपये प्रति 10 ग्राम70677 रुपये प्रति 10 ग्राम70651 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 146783 रुपये प्रति किलोग्राम149142 रुपये प्रति किलोग्राम149125 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेत के बाद डॉलर में मजबूती के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,000 रुपये गिरकर 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

हालांकि, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 3,300 रुपये बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी की कीमत 1,51,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने में चार दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,983.87 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 99.34 डॉलर पर पहुंच गया, जिससे सोने पर दबाव पड़ा।

वायदा बाजार में सोना का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 941 रुपये या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,19,725 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,987 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,029 रुपये या 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,052 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,446 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक वायदा बाजार में सोना चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,971.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.23 प्रतिशत टूटकर 47.32 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की कटौती की, लेकिन संकेत दिया कि आगामी दिसंबर की बैठक में दरों में एक और कटौती की बाजार की उम्मीदें जल्दबाजी वाली हो सकती हैं। गांधी ने आगे कहा कि इस घटनाक्रम के कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में बढ़ोतरी हुई, जिससे सर्राफा पर दबाव बढ़ा।

विश्लेषकों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ संभावित व्यापार समझौते पर टिप्पणी के बाद वाशिंगटन और चीन के बीच तनाव कम होने से सोने की सुरक्षित निवेश की अपील पर और असर पड़ा। नीतिगत घोषणा के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की तीखी टिप्पणियों के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article