बिजनेस

सोने का भाव आज का 30 दिसंबर 2025: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। दाम लगातार ऑल टाइम हाई पर पहुंच रहा है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 December 2025 : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला है हालांकि इस तेजी पर थोड़ी रोक लगी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक सोने का भाव घटकर 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दोपहर तक और घटकर 1,34,362 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को थोड़ा सुधार आया और यह 1,34,599 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कुल मिलाकर आज कीमतों में गिरावट हुई। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालें।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 136781 रुपये प्रति 10 ग्राम134362 रुपये प्रति 10 ग्राम134599 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136233 रुपये प्रति 10 ग्राम133824 रुपये प्रति 10 ग्राम134060 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 125291 रुपये प्रति 10 ग्राम123076 रुपये प्रति 10 ग्राम123293 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट102586 रुपये प्रति 10 ग्राम100772 रुपये प्रति 10 ग्राम100949 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 80017 रुपये प्रति 10 ग्राम78602 रुपये प्रति 10 ग्राम78740 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली136350125000102080
पटना136250124900101980
मुंबई136200124850101930
कोलकाता136200124850101930
चेन्नई137460126000105050
लखनऊ136350125000102080
मेरठ136350125000102080
कानपुर136350125000102080
अयोध्या136350125000102080
गाजियाबाद136350125000102080
नोएडा136350125000102080
गुड़गांव136350125000102080
चंडीगढ़136350125000102080
जयपुर136350125000102080
अहमदाबाद136250124900101980
पुणे136200124850101930
लुधियाना136350125000102080
गुवाहाटी136200124850101930
इंदौर136250124900101980
बैंगलोर136200124850101930
भुवनेश्वर136200124850101930
केरल136200124850101930
रायपुर136200124850101930
हैदराबाद136200124850101930

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर के साथ) पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,500 रुपये चढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में भारी उतार-चढ़ाव के बीच इसकी कीमत लगभग 70 डॉलर गिरकर 4,463 डॉलर प्रति औंस रह गई। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 69.67 डॉलर यानी 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,462.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोने का वायदा भाव

सोने की कीमतों में भी तेजी जारी रही और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 357 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 4,536.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोमवार को सोने में गिरावट रही। इसका कारण कारोबारियों की मुनाफावसूली है। त्रिवेदी ने कहा कि व्यापक रुझान अस्थिर बना हुआ है क्योंकि बाजार हाल की तेजी के बाद स्थितियों का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं। इस सप्ताह, फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे एक प्रमुख बाजार उत्प्रेरक साबित होंगे, जबकि अमेरिकी छुट्टियों की अवधि व्यापार के आकार को अपेक्षाकृत कम रख सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article