बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 दिसंबर 2025: क्या है ताजा रेट, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। दाम एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 December 2025 : सोने की कीमतों में इन दिनों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य रहेगा। भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गईं। कीमत नए लाइफटाइम उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोना 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब जानते हैं IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए रेट क्या हैं, साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव किस स्तर पर चल रहे हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 80704 रुपये प्रति 10 ग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली141370129600106070
मुंबई141220129450105920
कोलकाता141220129450105920
चेन्नई141820130000108500
पटना141270129500105970
लखनऊ141370129600106070
अयोध्या141370129600106070
मेरठ141370129600106070
कानपुर141370129600106070
गाजियाबाद141370129600106070
नोएडा141370129600106070
गुडगांव141370129600106070
जयपुर141370129600106070
अहमदाबाद141270129500105970
पुणे141220129450105920
लुधियाना141370129600106070
गुवाहाटी141220129450105920
इंदौर141270129500105970
चंडीगढ़141370129600106070
बैंगलोर141220129450105920
भुवनेश्वर141220129450105920
केरल141220129450105920
रायपुर141220129450105920
हैदराबाद141220129450105920

पिछले दिन क्या रहा सोना की कीमत

भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने की कीमतों ने दिल्ली के सर्राफा बाजार में अपनी तेजी बरकरार रखी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह पिछले कारोबारी सत्र में 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस साल अब तक, सोने की कीमतों में 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से 63,350 रुपये यानी 80.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 50.87 डॉलर यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं। लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का भाव 1,119 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत उछलकर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 58.8 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी कीमती धातुओं की तेजी जारी रही, जिसमें सोना और चांदी एक बार फिर नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। मीराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा मामलों के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती किये जाने की उम्मीदों और जिंस बाजार के सकारात्मक माहौल के कारण सोना 4,530 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। साल के आखिर की छुट्टियों के कारण कारोबार का आकार कम होने से उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को एशियाई कारोबार के दौरान हाजिर चांदी 75 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़कर लगभग 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं। सत्र के दौरान यह थोड़े समय के लिए 4,530 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंचीं। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article